Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तनु शर्मा को जेल भिजवाने की तैयारी!

जी हां. अच्छे दिन पूरी तरह से आ गए हैं. बड़े लोग कितना भी बड़ा अपराध कर लें, बचे रहेंगे. आम आदमी बिना अपराध नाप दिया जाएगा. इंडिया टीवी की एंकर तनु शर्मा को आत्महत्या की कोशिश करने के अपराध में जेल भिजवाने की तैयारी में है इंडिया टीवी प्रबंधन. रजत शर्मा ने अपनी पत्नी रितु धवन को पूरी तरह बचा लिया है और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी मुकदमा नहीं चलेगा.

जी हां. अच्छे दिन पूरी तरह से आ गए हैं. बड़े लोग कितना भी बड़ा अपराध कर लें, बचे रहेंगे. आम आदमी बिना अपराध नाप दिया जाएगा. इंडिया टीवी की एंकर तनु शर्मा को आत्महत्या की कोशिश करने के अपराध में जेल भिजवाने की तैयारी में है इंडिया टीवी प्रबंधन. रजत शर्मा ने अपनी पत्नी रितु धवन को पूरी तरह बचा लिया है और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी मुकदमा नहीं चलेगा.

इंडिया टीवी में कार्यरत उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक तनु शर्मा प्रकरण के बाद रजत शर्मा और रितु धवन ने एंकरों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और इसमें साफ साफ कहा कि तनु शर्मा प्रकरण में इंडिया टीवी प्रबंधन कहीं से भी अपराधी या दागी या अनैतिक नहीं है. इसलिए यहां कार्यरत कोई भी शख्स इस मामले को लेकर अपने को दीनहीन ना फील करे और ना ही मोरली डाउन रहे. एक कोई लड़की इस्तीफा देने का इंटेशन जताती है तो उससे इस्तीफा लेना गलत नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कुछ एक एंकर ने तनु शर्मा को मौका दिया जाने की बात कही लेकिन रितु शर्मा और रजत शर्मा ने बहुत साफ शब्दों में कह दिया कि अगर किसी ने भी तनु शर्मा के प्रति साफ्ट कार्नर दिखाया तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. बैठक में यह भी कहा गया कि तमाशा तनु शर्मा ने बनाया है और उसने आत्महत्या की कोशिश करके कानून अपने हाथ में लिया है इसलिए उसे जेल जाना पड़ेगा. यह भी कहा गया कि जब उससे सिर्फ इस्तीफा मांगा भर गया तो उसने जहर खा लिया. अगर कहीं उसे बर्खास्त कर दिया जाता तो वह इंडिया टीवी बिल्डिंग से कूद जाती या इंडिया टीवी में आग लगा देती. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

कुल मिलाकर इंडिया टीवी मैनेजमेंट ने दोहरा गेम करके खुद को पूरी तरह बचा लिया. तनु शर्मा से पुलिस बयान दिलाने के दौरान रितु धवन का नाम हटवा लिया. और अब जब तनु ने बयान में रितु धवन का नाम नहीं लिया तो काम निकल जाने के बाद इंडिया टीवी प्रबंधन ने पूरे प्रकरण में तनु को ही दोषी बताकर उसे चैनल से बाहर रखने की तैयारी कर ली है. साथ ही तनु को जेल भिजवाकर सारे किए धरे और पूरे मामले की पूरी जिम्मेदारी तनु पर मढ़ने का इरादा जता दिया है.

मूल खबर…

एंकर तनु शर्मा ने फेसबुक पर लिखा सुसाइड नोट, मालकिन रितु धवन समेत कई उत्पीड़कों का नाम

xxx

इंडिया टीवी की एंकर तनु शर्मा ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हड़कंप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. vinay goel

    June 26, 2014 at 1:59 am

    jab apnon par gaz girti hai to mailkan aisa ravaiya hi apna lete hain. yeh koi nai baat nahin hia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन