Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन किया!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर लगातार “फेक न्यूज” प्रकाशित और प्रसारित करने का आरोप लगाया है।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि CNN, MS NOW और Politico के पत्रकारों को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया संस्थानों को राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या अमेरिका को लेकर “काल्पनिक और झूठी” खबरें प्रकाशित करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

Politico को लेकर ट्रंप ने आरोप लगाया कि जो बाइडन प्रशासन के दौरान अमेरिकी सरकार ने उसे 80 लाख डॉलर की सब्सक्रिप्शन राशि दी थी। ट्रंप ने इसे “भ्रष्टाचार” जैसा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अन्य “फेक न्यूज मीडिया आउटलेट्स” पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

ट्रंप ने अपने बयान के अंत में कहा कि मीडिया संस्थानों को राष्ट्रपति और प्रशासन की कवरेज के दौरान तथ्यों के बजाय “फिक्शन और झूठ” प्रकाशित नहीं करना चाहिए।

यह बयान ट्रंप के मीडिया के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच आया है।

Screenshot of a Twitter post claiming to ban CNN, MSNBC, and Politico, accusing them of fake news and corruption, dated Sep 19, 2026.
डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन