Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

जागरण डिजिटल से जुड़ीं काजल सोम, NDTV में इंस्टाग्राम हेड बनीं प्रशांति मोकतान!

मीडिया इंडस्ट्री में नियुक्तियों और जॉब ट्रांजिशन का दौर जारी है। काजल सोम ने जागरण न्यू मीडिया में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह Senior Executive – Graphic Designer के पद पर Jagran New Media से जुड़ी हैं।

काजल सोम ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर खुशी जाहिर करते हुए अब तक की पेशेवर यात्रा में मिली सीख और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने खास तौर पर Monami Hazarika और Pradeep Singh Rawat का धन्यवाद किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन, भरोसे और प्रोत्साहन से उन्हें आगे बढ़ने और नई चुनौतियां स्वीकार करने का अवसर मिला है।


वहीं, NDTV ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रशांति मोकतान को Head of Instagram नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह NDTV की इंस्टाग्राम रणनीति का नेतृत्व करेंगी। इसके साथ ही नेटवर्क के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट, ऑडियंस एंगेजमेंट और ग्रोथ से जुड़ी पहलों को भी दिशा देंगी।

प्रशांति मोकतान के पास डिजिटल मीडिया, ऑडियंस ग्रोथ और कंटेंट स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। NDTV से पहले वह Business Today में Senior Assistant Editor के पद पर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने संस्थान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का नेतृत्व किया।

मीडिया उपभोग के बदलते दौर में सोशल मीडिया न्यूज के इस्तेमाल, शेयरिंग और चर्चा का अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में NDTV की ओर से Instagram समेत सोशल मीडिया पर विशेष फोकस के तहत यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन