Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी की हेल्थ मजबूत करेंगी एडिटर स्नेहा मोरदानी!

Smiling woman in a black embroidered kurta posing outdoors with India Gate in the background.

टेलीविजन पत्रकारिता (TV Journalism) में करीब 19 वर्षों का अनुभव रखने वाली पत्रकार स्नेहा मोरदानी (Journalist Sneha Mordani) को ‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने अपना हेल्थ एडिटर नियुक्त किया है। मोरदानी इससे पहले इंडिया टुडे, सीएनएन-न्यूज18, टाइम्स नाउ और न्यूजएक्स जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं।

NDTV में स्नेहा मोरदानी की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कंपनी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा कि हेल्थ पत्रकारिता उन क्षेत्रों में शामिल है, जहां पत्रकारिता का लोगों के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। उनके मुताबिक इस बीट में गंभीरता और विश्वसनीयता के साथ-साथ जटिल जानकारियों को ऐसी पत्रकारिता सामग्री में बदलने की क्षमता जरूरी है, जिसे दर्शक आसानी से समझ सकें और उस पर भरोसा कर सकें।

राहुल कंवल ने कहा कि स्नेहा मोरदानी के पास विशेषज्ञ रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है। उनके पास मजबूत संपादकीय समझ के साथ हेल्थ बीट की गहरी जानकारी भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोरदानी का अनुभव NDTV की हेल्थ पत्रकारिता को और मजबूत करेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन