Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अविनाश राय की 7 साल बाद लल्लनटॉप के साथ नई पारी की शुरुआत

Man in a maroon shirt leaning on a neon pink sign that reads THE LALLANTOP next to a bright, circular logo on a panelled wall.

पत्रकार अविनाश राय करीब सात साल बाद एक बार फिर द लल्लनटॉप के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए ठिकाने का ऐलान करते हुए लिखा है, “सात साल बाद घरवापसी। नया ठिकाना The Lallantop. अब से लिखना-पढ़ना सब यहीं पर…”

अविनाश राय इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े रहे हैं और द लल्लनटॉप के शुरुआती दौर में भी उनके लेख प्रकाशित हुए हैं। द लल्लनटॉप की वेबसाइट पर उनके नाम से पुरानी खबरें भी उपलब्ध हैं।

पत्रकारिता में लंबे अनुभव वाले अविनाश राय मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम किया है और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग के साथ लेखन का लंबा अनुभव रखते हैं।

द लल्लनटॉप में उनकी वापसी को उनकी पुरानी संस्था में ‘घरवापसी’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने संदेश में भी नई पारी को लेकर साफ किया है कि अब उनका लेखन और पत्रकारिता का अगला पड़ाव द लल्लनटॉप ही होगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन