Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन!

Woman wearing glasses and a patterned blouse is being interviewed, speaking into a News18 microphone outdoors with a potted plant in the background.

यतेंद्र शर्मा-

अलविदा पायल… आपकी यादें हमेशा रहेंगी।

पत्रकारिता के दौर की मेरी सहयोगी और वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता जी के आकस्मिक निधन की खबर ने भीतर तक झकझोर दिया।

इतनी जल्दी और इस तरह किसी अपने के चले जाने की खबर को स्वीकार कर पाना बेहद कठिन है।

पत्रकारिता के सफर में हमने अलग-अलग मीडिया संस्थानों में साथ साथ काम किया। खबरों की आपाधापी, भागदौड़, चर्चाओं और काम के बीच बनी हमारी कई यादें आज आंखों के सामने तैर रही हैं।

खासकर “पंचायत विद रिपोर्टर्स” शो में पायल के साथ काम करने का अनुभव और उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। वह दौर, साथ काम करने के पल और उनकी सहजता को भुला पाना आसान नहीं होगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति।


Six people sitting in a circle on a patio, appearing to be a panel discussion for News18 India, with plants in the background and a coffee table in the center.

पायल जी एक बेहतरीन पत्रकार होने के साथ बेहद नेक और संवेदनशील इंसान भी थीं। उनका जाना पत्रकारिता जगत के साथ-साथ हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
-रजनीश त्रिपाठी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन