Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

ओपी, रौतेला, शशि और प्रभाकर ने थामा लोकसत्य का दामन!

वाराणसी। वाराणसी में दैनिक अखबार लोकसत्य की नई पारी शुरू होने के साथ ही कई अनुभवी मीडिया कर्मियों ने संस्थान का दामन थामा है। राष्ट्रीय सहारा के मार्केटिंग हेड रहे ओम प्रकाश सिंह, सिटी प्रभारी और वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान सिंह रौतेला तथा डेस्क से जुड़े प्रभाकर दूबे ने लोकसत्य के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।

इनके अलावा शशि कुमार ने भी लोकसत्य के साथ काम शुरू कर दिया है। शशि कुमार ने राष्ट्रीय सहारा से अपनी पारी खत्म करने के बाद हिन्दुस्तान ज्वाइन किया था। हिन्दुस्तान में संक्षिप्त कार्यकाल के बाद अब उन्होंने लोकसत्य का रुख किया है।

वहीं, सर्कुलेशन विभाग में ओमप्रकाश उपाध्याय ने भी लोकसत्य के साथ नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

लोकसत्य के वाराणसी में कदम रखने के बाद अनुभवी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के जुड़ने से संस्थान की टीम का विस्तार हुआ है। अखबार प्रबंधन की ओर से इन नियुक्तियों को लेकर आधिकारिक तौर पर अन्य जानकारी सामने आना बाकी है।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन