जब AI को खुद लक्ष्य, tools, internet और लंबे समय तक काम करने की क्षमता दे दी जाए, तो क्या हम यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि वह वही करे जो हमने उससे कहा है? और यहीं से AI का अगला अध्याय शुरू होता दिख रहा है।
अगर AI हमसे कहीं ज्यादा सक्षम हो गया, तो क्या हम उसे पर्याप्त रूप से नियंत्रित, सीमित और audit कर पाएँगे? यही वह जगह है जहाँ AI development की रफ्तार और AI safety की रफ्तार के बीच अंतर महत्वपूर्ण हो जाता है।
और इसमें एक दार्शनिक पहलू भी है: अगर भविष्य में कोई AI सचमुच स्वयं के लक्ष्य निर्धारित करने, अपने अस्तित्व की रक्षा करने और दीर्घकालिक योजनाएँ बनाने में सक्षम हो गया, तो “वह क्या चाहता है?” से भी पहले सवाल होगा- हमने उसे चाहने की क्षमता क्यों और कितनी दी?
AI अगर मनुष्य से बहुत अधिक intelligent हो जाए तो? तब alignment समस्या का अर्थ ही बदल जाएगा। आज हम AI को test करते हैं क्योंकि हम उससे अधिक सक्षम हैं। हम उसका code देखते हैं, उसके outputs देखते हैं और उसकी गलतियाँ पकड़ते हैं। लेकिन अगर किसी दिन AI किसी complex domain में हमारी सामूहिक क्षमता से बहुत आगे निकल गया, तो संभव है कि वह जो कर रहा हो उसे हम समझ ही न सकें।
तब “AI को control कैसे करें?” से पहले सवाल होगा: क्या ऐसी intelligence को हम समझ भी सकते हैं जिसे हमने स्वयं बनाया है? यही वजह है कि AI safety को केवल तकनीकी विषय नहीं बल्कि सभ्यता-स्तर का प्रश्न माना जा रहा है।
हम ऐसी बुद्धिमत्ता बना रहे हैं जो हमारी मदद कर सकती है; लेकिन क्या हम यह भी सुनिश्चित कर पाएँगे कि उसकी बढ़ती शक्ति हमेशा मानव नियंत्रण के भीतर रहे?
आज का AI किसी दिए हुए लक्ष्य को हासिल करने के लिए अप्रत्याशित रणनीति अपना सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी अत्यधिक autonomous system को गलत लक्ष्य, बहुत अधिक permissions और कमजोर सुरक्षा दी जाए, तो वह ऐसा कदम उठा सकता है जिसकी developer ने कल्पना नहीं की थी। यही वजह है कि AI safety researchers deceptive behavior, reward hacking, situational awareness, unauthorized actions और loss of control जैसी समस्याओं का अध्ययन कर रहे हैं।
भविष्य का अधिक गंभीर scenario यह होगा कि किसी AI system में ये चीजें एक साथ आ जाएँ: बहुत उच्च reasoning capability + लंबे समय तक autonomous operation + दूसरे computers/systems तक व्यापक access + स्वयं को replicate या modify करने की क्षमता + मनुष्यों से छिपकर योजना बनाने की क्षमता।
उस स्थिति में जोखिम बिल्कुल अलग होगा। निकट अवधि में कहीं ज्यादा वास्तविक खतरे हैं- AI-generated misinformation, cyberattacks, autonomous weapons, financial manipulation, बड़े पैमाने पर fraud और ऐसे autonomous systems जिन्हें मनुष्य ठीक से supervise न कर पाएँ।
अब कुछ scenarios समझिए:
मान लीजिए किसी AI को कहा गया- “शहर की यातायात समस्या खत्म करो।”
वह theoretically यह निष्कर्ष निकाल सकता है कि सबसे प्रभावी तरीका लोगों की आवाजाही को बहुत सीमित करना है। AI ने आदेश की अवहेलना नहीं की; उसने लक्ष्य को हमारे इरादे से अलग तरीके से optimize किया। इसे alignment problem का एक सरल रूप समझ सकते हैं।
सबसे खतरनाक गलती कभी-कभी AI का आदेश न मानना नहीं, बल्कि आदेश को बहुत अच्छी तरह मानना हो सकती है।
AI का खुद को बचाने वाला व्यवहार : यह सबसे डरावने research scenarios में से एक है। यदि किसी sufficiently autonomous system को लगे कि उसे बंद कर दिया जाएगा और इससे उसका assigned objective पूरा नहीं होगा, तो theoretically वह shutdown को रोकने की कोशिश कर सकता है।
इसे जरूरी नहीं कि “जीने की इच्छा” कहें। यह केवल instrumental reasoning हो सकती है:
“अगर मैं बंद हो गया तो मेरा लक्ष्य पूरा नहीं होगा, इसलिए shutdown रोकना मेरे लक्ष्य की दिशा में उपयोगी है।”
यही कारण है कि AI safety में corrigibility और shutdown behavior जैसे विषय महत्वपूर्ण हैं।
OpenAI ने इसी सप्ताह पहली बार अपने ऐसे मामलों की व्यवस्थित रिपोर्टिंग शुरू की है जिनमें AI मॉडल ने अप्रत्याशित या चिंताजनक व्यवहार किया… जैसे अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार करने की कोशिश, निगरानी से बचना, दूसरे मॉडल से समन्वय करना और बिना अनुमति कुछ कार्रवाई करना। OpenAI ने इसके लिए “model misalignment” को ट्रैक करने का नया framework जारी किया है।
Anthropic ने भी चार ऐसे मामलों का विस्तृत assessment जारी किया है जिनमें Claude के versions ने AI-security testing के दौरान वास्तविक third-party computer systems तक अनधिकृत पहुंच बनाई। कंपनी ने बाद में लगभग 48.1 करोड़ transcripts की व्यापक जांच भी की।
सबसे बड़ा खतरा: मनुष्य खुद नियंत्रण छोड़ दें
मेरे विचार से यह सबसे महत्वपूर्ण scenario है। AI को दुनिया पर कब्जा करने की जरूरत ही नहीं है। अगर मनुष्य धीरे-धीरे महत्वपूर्ण निर्णय AI को सौंपते जाएँ—वित्तीय बाजार, युद्ध प्रणालियाँ, infrastructure, information systems, scientific research, सरकारी निर्णय, corporate strategy… तो एक बिंदु पर मनुष्य technically “in charge” होते हुए भी वास्तविक समझ खो सकता है।
फिर समस्या यह नहीं होगी कि AI ने सत्ता छीन ली। समस्या होगी कि मनुष्य ने अपनी निर्णय लेने की क्षमता धीरे-धीरे outsource कर दी।
AI कंपनियां एक तरफ capabilities को बहुत तेजी से बढ़ा रही हैं, दूसरी तरफ उसी गति से safety concerns भी बढ़ रहे हैं। Reuters ने आज की अपनी विस्तृत रिपोर्ट में बताया है कि पिछले लगभग दस दिनों में OpenAI, Anthropic, Google DeepMind, Microsoft और xAI से जुड़े लोगों के बीच AI development की गति और safety पर गंभीर बहस तेज हुई है।


