Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

राजीव शुक्ला को आप आलू की भांति समझिए, राइट लेफ्ट सेंटर हर जगह पाए जाते हैं!

Three men in traditional Indian outfits at a ceremony, standing barefoot on patterned carpets under hanging garlands.

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और न्यूज24 चैनल के फाउंडर राजीव शुक्ला चर्चा में हैं। चर्चा इसलिए कि वह सुदर्शन धारी सुरेश चव्हानके के घर एक आयोजन में शामिल होने गए थे। पंडीजी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी हैं इस नाते सलामी क्रिकेटर और अब आईसीसी के अध्यक्ष जय अमितशाह भाई के भी नजदीकी हैं। चव्हानके के साथ शुक्लाजी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उन्हें आलू होने का तमगा दे रहे हैं, और कह रहे हैं कि राइट, लेफ्ट, सेंटर हर जगह उनकी पहुंच रहती है।

बहरहाल, उनकी नई चर्चाओं को पढ़िए और तस्वीरें देखिए…


कांग्रेस में ऐसे लोग भरे पड़े हैं, जो हर तरफ़ अपना जाल फैलाए रखते हैं इसीलिए सत्ता किसी की भी हो, उनकी सत्ता बनी रहती है, वे फलते-फूलते रहते हैं। लेकिन ऐसे लोग ही कांग्रेस के लिए घातक हैं।
-मुकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार


अंसार इमरान-

ये चलाएंगे मुहब्बत की दुकान!

कांग्रेसी सांसद राजीव शुक्ला उस नफरती सुरेश चव्हाणके के घर पर है जिसका एक मात्र काम गिद्ध मीडिया सुदर्शन चैनल के जरिए से समाज में द्वेष फैलाना है!

राहुल गांधी दिन भर भाजपाई और दक्षिणपंथी कट्टरपंथ की बुराई करेंगे मगर अपने ही सांसद को उसका ज्ञान नहीं दे पाएंगे!

वैसे राजीव शुक्ला को आप आलू की भांति समझ लीजिए ये बंदा लेफ्ट राइट सेंटर हर जगह पाया जाता है!


कविश अजिज-

राहुल गांधी ऐसे खोलेंगे मोहब्बत की दुकान…

सुरेश चव्हाणके ने आईपीएस बुशरा बानो के खिलाफ “सलाम” और “इंशाल्लाह” को लेकर मुहिम चलाई। दूसरे ही दिन बुशरा बानो का ट्रांसफर कर दिया गया।

अब देखिए कांग्रेस से सांसद राजीव शुक्ला इस नीच के घर पहुंचे हैं। बाहर कार्यकर्ता से लेकर आम आदमी विचारधारा को लेकर आपस में लड़ रहा है और यह लोग लड़ा कर मलाई खा रहे हैं।


आप कितने भी बड़े नेता हों कितने भी पैसे वाले हों लेकिन आपका कद इससे पता चलता है कि आप किस तरह के लोगों से मिल रहे हैं…
राजीव शुक्ला ने इस नफ़रती आदमी के साथ फोटो खिंचवा कर ख़ुद से ज़्यादा कांग्रेस और उससे भी ज़्यादा राहुल गांधी के मिशन को डैमेज किया है।
सौरभ यादव, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन