गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बड़़ा घटनाक्रम सामने आया है। जहां एशियन न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ मनीष नागेंद्र मिश्रा के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम निवासी जयंतीपुर थाना बांसगांव ग्गोरखपुर कि कल सुबह में नृशंस हत्या कर दी गई है परिवारजनों में प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवारजनों का आरोप है कि पूर्व में इनके मृतक के पिता और बड़े भाई व्यवसाई विवेका नंद मिश्रा विक्की को सुरक्षा भी दी गई थी और बाद में हटा ली गई थी।
गोरखपुर में पत्रकार के भाई की नृशंस हत्या।
कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की हत्या।
परिजन बोले- पहले भी SSP को दी गई थी खतरे की सूचना, हटाई गई सुरक्षा।
योगी आदित्यनाथ कल गोरखपुर में थे। उसी गोरखपुर से ये भयावह खबर आई है।
सवाल वही है कि आखिर ये सरकार किनके टांगों में गोली मार रही है?
जब अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि सीएम के अपने इलाके में कभी किसी को तलवार से काट डालते हैं,
कभी सरेआम गोली मार देते हैं, कभी गोरखनाथ मंदिर के नजदीक ही किसी राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या कर देते हैं,
फिर ये एनकाउंटर में किन्हें मारा जा रहा है?
-अभिषेक उपाध्याय

यूपी कांग्रेस का ट्वीट-
सुरक्षा की गुहार अनसुनी, अब घर में मातम!
गोरखपुर के जयंतीपुर में एशियन न्यूज़ चैनल के एडिटर-इन-चीफ मनीष नागेंद्र मिश्रा के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की नृशंस हत्या बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है। परिवार का दावा है कि पहले ही एसएसपी को कई बार खतरे की सूचना दी गई थी और परिवार के सदस्यों को सुरक्षा भी मिली थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। अगर खतरे की जानकारी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था हटाई गई थी, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
भाजपा सरकार में आखिर आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? प्रशासन तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर परिवार को न्याय दिलाए।
ममता त्रिपाठी-
रंगदारी नहीं दी तो गोरखपुर में 19-20 साल के कार्तिकेय मिश्रा की उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी दबंगों ने…
कई महीनों से सनी सिंह ऊर्फ टीका सिंह फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा था मगर gorakhpur police अपने चिरपरिचित अंदाज में टालती रही!!
पुलिस ने तमाम खतरे के बाद भी पिता और भाई को दी गई सुरक्षा तक हटा ली थी!! तो क्या गोरखपुर पुलिस की मिली भगत है इस हत्या में??
बांसगांव के बड़े व्यापारी परिवार के बेटे की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है…ब्राह्मण परिवार के बेटे की हत्या हुई है kamlesh passi67
वैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गोरखपुर में ही थे!!


