Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

गुजरात की मीडिया कंपनी “संदेश” में बड़ा फेरबदल!

गुजराती मीडिया कंपनी The Sandesh Limited की 83वीं AGM 15 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। करीब 14 मिनट चली बैठक में शेयरहोल्डर्स ने कुल 7 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

शेयरहोल्डर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹5 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी। इसका भुगतान 12 अक्टूबर 2026 या उससे पहले किया जाना है। इसका लाभ 14 अगस्त 2026 की रिकॉर्ड डेट पर शेयर रखने वाले निवेशकों को मिलेगा।

AGM में राहुल राजीवकुमार शाह की डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई। वहीं फाल्गुनभाई सी. पटेल का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर कार्यकाल 1 अप्रैल 2027 से 31 मार्च 2032 तक बढ़ाने को मंजूरी मिली।

इसके अलावा पन्नाबेन एफ. पटेल की नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति जारी रखने को भी शेयरहोल्डर्स ने मंजूरी दी।

कंपनी को ₹1,500 करोड़ तक सिक्योरिटी बनाने और ₹2,000 करोड़ तक लोन, गारंटी, सिक्योरिटी तथा दूसरी कंपनियों की सिक्योरिटीज में निवेश करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंजूरी मिल गई। बैठक में कुल 41 शेयरहोल्डर्स शामिल हुए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन