Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अब अण्डकोष की एक गोली ढूंढेगी यूपी पुलिस!

कन्नौज : कभी भैंस खोजो तो कभी आदमी का अंडकोष तलाशो. उत्तर प्रदेश पुलिस करे भी तो क्या जब उसके पास ऐसे मामले आएंगे. कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली शिकायत मिली है. एक व्यक्ति ने लिखित रूप में पुलिस को बताया है कि उसके अण्डकोष की एक गोली गायब है, जिसे दिलाया जाए.

बेहटारामपुर गाँव में दयाराम रहते हैं. उनके पिता हैं महादेव. दयाराम के पास तीन बीघा जमीन है. इसी से वह परिवार चलाते हैं. दयाराम को गांव के ही तांत्रिक रामसेवक और उसके पुत्र ज्ञान पाल पर शक है. दयाराम के अनुसार ये तांत्रिक आये दिन लोगों को ठगते रहते हैं. दयाराम का आरोप है कि तांत्रिक ने उसके अंडकोष की एक गोली गायब कर दी है. उसने पत्नी का भी शोषण किए जाने का आरोप लगाया. दयाराम ने तांत्रिक से पत्नी का शोषण न करने और अण्डकोष के वृषण को वापस करने की बात कही तो तांत्रिक ने बदले में दो बीघे खेत की माँग कर दी.

दयाराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास महज तीन बीघा खेती ही है जिस पर उसके बच्चों और पत्नी सहित पूरे परिवार का खर्च चलता है. इसके चलते वह अपनी जमीन नहीं दे सकता है. उसने पुलिस अधीक्षक से सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अपने अण्डकोष के वृषण को वापस कराकर पत्नी को भी उनके शोषण से मुक्त कराने की माँग की है.

गाँव वालों का कहना है कि पीड़ित वास्तव में बहुत गरीब किसान है. इस समय वह बहुत अधिक परेशान भी है. वह इस सम्बंध में पहले भी प्रार्थना पत्र लेकर कई अफसरों के चक्कर काट चुका है लेकिन उसकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दयाराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह काफी बीमार भी है. उसका शरीर पत्थर सा कड़ा होता जा रहा है. कई जगह इलाज भी करवा चुका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रामजी मिश्र ‘मित्र’
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन