Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फैजाबाद में महिला से वसूली करते दो फर्जी पत्रकार दबोचे

फैजाबाद। अपहृत पति की सकुशल वापसी का झांसा देकर एक महिला से वसूली की कोशिश कर रहे दो फर्जी पत्रकारों को कचहरी में वकीलों ने दबोच लिया। जमकर पीटने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके एक न्यूज चैनल का लोगो लगा माइक व लैपटॉप बरामद किया है।

बताया गया कि अपहृत पति बलवंत की तलाश में पैरवी कर रही उसकी पत्नी ऊषा गुरुवार को कचहरी गई। वहां उसने वकीलों को बताया कि दो युवक खुद को पत्रकार बताकर उससे रकम ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों रकम देने पर पति की सकुशल वापसी कराने की बात कह रहे हैं। ये सुनकर वकीलों ने ऊषा से नंबर लेकर उन युवकों को फोन किया और बहाने से कचहरी बुला लिया। वहां पहुंचने पर वकीलों ने दोनों युवकों की जमकर धुना और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी एमपी चौहान ने बताया कि पकड़े गए फर्जी पत्रकार मोदहा रोड निवासी विमल पांडेय तथा अवधपुरी कॉलोनी अमानीगंज निवासी राजेश शुक्ल हैं। इनके पास से एक न्यूज चैनल का लोगो लगा माइक व लैपटॉप मिला है।

पकड़े गए फर्जी पत्रकारों ने एक ठेले वाले को श्रम विभाग की कार्रवाई व जेल भिजवाने की धमकी देकर 22 सौ रुपये वसूले थे। इस मामले में भी पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। वकीलों ने पीटकर पुलिस को सौंपा। न्यूज चैनल का लोगो लगा माइक व लैपटॉप बरामद।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन