Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ट्रांसफर किए जाने से नाराज दैनिक भास्कर के पत्रकार ने अपने संपादक की आफिस में कर दी पिटाई

दैनिक भास्कर जमशेदपुर के स्थानीय संपादक मोहन बागवान को वहीं कार्यरत कोऑर्डिनेटर अजय शंकर ने पीट दिया. बताया जाता है कि अजय ने जूतों से अपने संपादक की ऑफिस के अंदर उनके ही चेंबर में पिटाई कर दी. सूत्रों के मुताबिक जिस समय ये घटना हुई उस वक्त ऑफिस में चार से पांच संपादकीय कर्मी मौजूद थे.

बीच बचाव करने आए संपादकीय कर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया. घटना के बाद दैनिक भास्कर जमशेदपुर ऑफिस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अपने ही अधीनस्थ द्वारा पीटे जाने की यह खबर पूरे जमशेदपुर शहर से होते हुए देश भर में फैल गई.

बताया जाता है कि अजय शंकर का तबादला संपादक मोहन बागवान ने राजस्थान कर दिया था. इससे अजय क्षुब्ध थे. वे कई अन्य मामलों में भी संपादक के रवैये से खुद को पीड़ित महसूस कर रहे थे. अजय की डेढ़ साल नौकरी बची है. उन्हें परेशान करने के लिए राजस्थान ट्रांसफर कर दिया गया.

संपादक मोहन बागवान पर आरोप है कि उन्होंने संपादक पद पर ज्वाइन करते ही ट्रांसफर और टर्मिनेशन का काम शुरू कर दिया था जिससे संपादकीय कर्मियों में आक्रोश था. पूरे मामले की जांच स्टेट हेड ओम गौड़ कर रहे हैं. पुलिस कंप्लेन किए जाने या कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन