Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

चंदन मित्रा के BJP छोड़ने के बाद उनके भाजपापरस्त अखबार ‘दी पायनियर’ का तेवर भी बदलेगा!

Naved Shikoh : मोदी का ललाट छोड़कर ममता की सियासत में महकेगा ‘चंदन’… भाजपा के सियासी गुलदस्ते से आज एक दिग्गज पत्रकार टूट गया। वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा ने भाजपा का दामन छोड़कर तृणमूल कांगेस ज्वाइन कर ली। पायनियर अखबार के मालिक और प्रधान संपादक चंदन मित्रा लम्बे समय से भाजपा से जुड़े थे।

भाजपा ने उन्हें दो बार राज्य सभा भेजा। पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में चंदन मित्रा भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े, लेकिन मोदी की जबरदस्त लहर में भी वो हार गये थे। जिसके बाद पार्टी में उन्हें कोई खास अहमियत नहीं मिल रही थी। दरअसल अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय में श्री मित्रा भाजपा में शामिल हुए थे, और ये लाल कृष्ण आडवाणी के खास कहे जाते थे। पुराने दौर के भाजपाइयों को मोदी युग में नजरअंदाज किया गया।

बावजूद इसके इन्हें पिछले लोकसभा में टिकट मिल गया था। चुनाव हारने के बाद चंदन मित्रा को पार्टी ने हाशिये पर रख दिया था। पश्चिम बंगाल में जन्में दिग्गज पत्रकार और सियासतदा मित्रा की तृणमूल कांग्रेस से मित्रता का गहरा सियासी मतलब निकाला जा रहा है। पारखी पत्रकार के नज़रिए से उन्हें शायद टीएमसी में भविष्य की संभावना नज़र आने लगी हो।

इनके अखबार पायनियर के दिल्ली और लखनऊ के अलावा अन्य संस्करण भी हैं। पिछले कुछ वर्षों से पायनियर हिन्दी भी प्रकाशित हो रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपापरस्त कहे जाने वाला पायनियर अब बदले हुए रूख में नजर आयेगा।

लेखक नवेद शिकोह लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं. संपर्क : 9918223245

https://www.youtube.com/watch?v=hzjjgi2DCiU

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन