Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिहार के न्यूज चैनल कशिश न्यूज में भगदड़, कइयों ने गुडबॉय कहा

बिहार की राजधानी पटना से ऑन एयर न्यूज़ चैनल कशिश न्यूज़ में भगदड़ मची हुई है। दर्जनों नए और पुराने लोगों ने चैनल का साथ छोड़ दिया है। जनवरी माह में चैनल के रिलॉन्च होते ही पूर्व तक चैनल की कमान संभालने वाले अनूप सोनू ने त्यागपत्र दे दिया। वर्षों से काम कर रहे एंकर अरविंद प्रताप, झारखंड के क्राइम रिपोर्टर सोहन सिंह, बुलेटिन प्रोड्यूसर प्रियंका और आरती ने कंपनी का साथ छोड़ दिया।

पिछले दिसम्बर से संतोष सिंह संपादक बने हैं। पटना से ऑन एयर करने के लिए बनाई गयी आउटपुट टीम तो जुलाई आते आते लगभग खाली हो गयी है। अप्रैल में टीम के टूटने का क्रम शुरू हुआ जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अप्रैल में बुलेटिन प्रोड्यूसर उमेश मिश्रा ने कशिश को छोड़कर न्यूज़ 18 राजस्थान डेस्क को ज्वाइन कर लिया। बाद में आउटपुट हेड अफरोज ने भी टीम को छोड़ दिया।

जुलाई माह आते-आते हालात ये है कि चैनल के आउटपुट में मात्र 2 प्रोड्यूसर पटना में बचे हैं। कंपनी के वरिष्ठ प्रोड्यूसर राकेश सिंह ने संपादक के ऊपर खुलेआम सोशल मीडिया में हमला बोल दिया और बाद में त्यागपत्र दे दिया।

कुछ ही दिन पूर्व संतोष सिंह के करीबी माने जाने वाले iimc से पढ़े युवा पत्रकार सचिन झा शेखर ने भी अपने पारिवारिक समस्या की वजह से त्याग पत्र दे दिया। कई इनपुट डेस्क के ट्रेनी और असिस्टेंट प्रोड्यूसर ने भी हाल के दिनों में चैनल को छोड़ा है। आने वाले समय में कई और कर्मी त्यागपत्र दे सकते हैं।

कंपनी छोड़कर जाने वाले अधिकांश की समस्या है अनियमित वेतन और वर्क कल्चर का न्यूज़ रूम में अभाव होना। कंपनी छोड़ने वाले अधिकांश लोग या तो संपादक से नाराज हैं या फिर आउटपुट हेड आशुतोष मिश्रा से। कुछ पुराने संतोष सिंह के सहयोगी, चैनल में मचे भगदड़ के लिए संतोष सिंह के संपादक बनने के बाद व्यवहार में आए परिवर्तन को जिम्मेदार मान रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संतोष सिंह चैनल से अधिक समय आज भी फेसबुक को दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. rahul

    July 28, 2018 at 8:15 am

    भइया इस संतोष सिंह कारनामों की लिस्ट जल्द आने वाली है…. जिसका लायक नहीं था वो पोस्ट मिलने के बाद ये भी उसी राह में चल पड़ा है…. एंकर्स से कैसे डील और किन किन शर्तों पर डील हो रही..जल्द सुनील चौधरी के पास सबूत पहुंचने वाला है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन