Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

किशोर वाधवानी समेत कई मीडिया वालों पर मानहानि का मामला दर्ज

पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने दबंग दुनिया के मालिक किशोर वाधवानी, पत्रकार मनोहर राजपूत, दीक्षा यादव व छाया मिश्रा के विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज कराया… दबंग दुनिया समाचार पत्र के मालिक किशोर वाधवानी द्वारा विगत कई माह से अपने इलेक्ट्रॉनिक चैनल पर पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा के विरुद्ध उनको अपमानित करने के आशय से न्यूज दिखाई जा रही थी..

इसका खंडन करने एवं माफी मांगने हेतु पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उन्हें व उनके न्यूज एंकर मनोहर राजपूत, दीक्षा यादव व छाया मिश्रा को सूचना पत्र प्रेषित किया था.. इसका असत्य आधारों पर जवाब भी उक्त आरोपियों द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रेषित कराया…

माफी न मांगने पर परिवादी सज्जन सिंह वर्मा द्वारा धारा आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 499, 500 भादवि के अन्तर्गत फौजदारी परिवाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री मृणाल मोहित के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया… पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा एवं अन्य साक्षियों के कथनों से एवं परिवादी अधिवक्ता सौरभ मिश्रा के तर्कों से सहमत होकर माननीय न्यायालय ने उक्त सभी आरोपीगण के विरुद्ध मानहानि का प्रकरण दर्ज कर लिया एवं आरोपियों की उपस्थिति हेतु दिंनाक 27 अगस्त की तारीख तय की है…

श्री वर्मा ने न्यायालय में अपने कथन में बताया कि सांसद रहते हुए उन्होंने किशोर वाधवानी की कम्पनी MS Foods के विरुद्ध टैक्स चोरी की शिकायत तत्कालीन वित्त मंत्री एवं अन्य सम्बंधित विभागों में की थी… श्री वर्मा की शिकायत पर किशोर वाधवानी की कम्पनी पर प्रकरण दर्ज किया गया था जो वर्तमान में भी विचाराधीन है… तभी से किशोर वाधवानी उनके प्रति द्वेष भावना रखते हैं…. परिवादी पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा की ओर से पैरवी सौरभ मिश्रा एडवोकेट ने की…

https://www.youtube.com/watch?v=HyV9FscD1Dw

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन