Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेल भेजना चाहिए, उन्हें सुपर सीएम सुनील बंसल जैसों की कृपा से उपकृत कर दिया गया!

Surya Pratap Singh

‘स्वर्ण की परत’ वाली सड़क का अर्धसत्य… हमाम-में-सभी नंगे निकले! ‘इस हाथ दे-और-उस हाथ दे’ वाला ‘Gang-of-Four’: आगरा के जैन बंधुओं का गैंग… पूंजीपतियों के जूते की नोंक पर आज की लोकसत्ता…. आज का लोकतंत्र भ्रष्टाचारी पूँजीपतियों के रहमो-करम पर!

आगरा-लखनऊ इक्स्प्रेसवे के ‘धँसे-तो-धँसे’… लोग जिए या मरें, किसी को क्या…. जिस ठेकेदार कम्पनी का दोष है उसे वर्तमान सरकार ने ब्लैकलिस्ट करने की बजाय सुपर सीएम सुनील बंसल जी जैसों की कृपा से न केवल पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे के ८२ किलोमीटर निर्माण का लगभग रु. २,००० करोड़ का ठेका दे दिया अपितु आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेसवे के आगरा टोल ब्रिज का भी ठेका भी सौंप दिया है…. क्या अभी भी आपको विश्वास है कि क्या प्रदीप कुमार जैन व उसकी कम्पनी के ख़िलाफ़ कोई जाँच होगी?

यह भी बता दें कि प्रदीप जैन का भाई नवीन जैन जो भाजपा से आगरा शहर का मेअर है, उसे सुनील बंसल जी ने उत्तर प्रदेश भाजपा का सहकोषाध्यक्ष भी बना रखा है ताकि वह ख़ूब चंदा वसूल कर सके और पूर्वांचल एक्स्प्रेस्वे के अन्य ठेकेदार कम्पनीज़ से भी माल खिंच सके ……

उक्त दोषी कम्पनी PNC Infra Tech का मालिक प्रदीप जैन, नवीन जैन, चक्रेश जैन व इस कम्पनी के अन्य लोगों को रु.१६३५ करोड़ का चूना सरकार को लगाने के लिए जेल भेजना चाहिए था, उसे जाँच पूर्ण होने से पहले ही उपकृत भी कर दिया गया।

UPEIDA ने आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेसवे के जिस हिस्से (आगरा-फ़िरोज़ाबाद ५५ Km) को प्रदीप जैन ने रु. १६३५ करोड़ की लागत से बनाया था के एक ५ km लम्बे हिस्से को गुणवत्ता ख़राब होने के कारण ५ बार तोड़ कर बनवाया था फिर भी यह कुख्यात कम्पनी बार-२ ख़राब काम करती रही….. इसे कभी भी किसी की परवाह नहीं रही।

ऐसी परिस्थिति में , क्या यह माँग करना उचित नहीं होगा कि….
1. PNC Infrastructure limited कम्पनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

2. पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे का जो ठेका PNC Infrastructure Ltd. को दिए ठेके को निरस्त किया जाए।

3. प्रदीप जैन, नवीन जैन, चक्रेश जैन, योगेश कुमार जैन व इनके सुनील बंसल जैसे संरक्षकों, जो भी दोषी हों, को जाँच कर जेल भेजा जाए।

क्या कहते हैं, आप ?

ईमानदार मुख्यमंत्री योगी जी को पिंजरे से बाहर निकलना होगा …. अब अपनी तलवार बाहर निकाल लेनी चाहिए ….. यह अत्यंत गम्भीर विषय है, कोई भी मीडिया भयवश इसे नहीं उठा पा रहा है…. सख़्त कार्यवाही अपेक्षित है।
सुपर-CM के आगे सब कुछ बेबश सा क्यों लगता है ?

पूर्व आईएएस और भाजपा नेता सूर्य प्रताप सिंह की एफबी वॉल से.


https://www.youtube.com/watch?v=HyV9FscD1Dw

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन