Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ईडी ने मतंग सिंह के 100 करोड़ मूल्‍य की संपत्ति जब्‍त की

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति शुक्रवार को जब्त कर ली। साथ ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग की जांच को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद अर्पिता घोष और मतंग सिंह के दो सहयोगियों को नया समन भी जारी किया है। संपत्ति जब्त करने की यह कार्रवाई सारदा घोटाले में मनी लांड्रिंग निरोधक कानून के कथित उल्लंघन को लेकर की गई है। 

ईडी ने 100 करोड़ रुपये से की जिन संपत्तियों को जब्‍त की है, उनमें एक बंगला व एक फ्लैट दिल्ली के पॉश कॉलोनी में हैं, जबकि नोएडा में एक बिल्डिंग है। सूत्रों ने कहा कि एक फ्लैट गोल मार्केट में डॉक्टर लेन में है। नोएडा के सेक्‍टर 4 में भी एक बिल्डिंग हैं, जिनमें कभी फोकस व हमार टीवी का संचालन होता था। इन संपत्तियों को जल्दी ही कुर्क किया जाएगा। उधर, ईडी ने पश्चिम बंगाल में बालूरघाट सांसद अर्पिता घोष को 13 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है जबकि मतंग सिंह की सहयोगी ख्याति सदाना और रूपेंद्रनाथ सिंह को भी अगले हफ्ते बुलाया गया है।

सारदा घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह शुक्रवार को बीमार होने की वजह से अलीपुर की अदालत में पेश नहीं हो पाए। सिंह को गुरुवार को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिली और उन्हें जेल हिरासत में भेज दिया गया। उल्‍लेखनीय है कि मतंग सिंह को बचाने के प्रयास में गृह सचिव अनिल गोस्‍वामी को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन