Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दावा नंबर एक का, परोस रहे बासी खबरें!

दैनिक भास्कर समेत मध्य प्रदेश के कई अखबारों ने आज याने ११ नवंबर को खबर दी है की जस्टिस एसके सेठ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के २४ वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं. यह पद मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता के सुप्रीम कोर्ट में जज बन जाने से खाली हुआ है. जस्टिस सेठ फ़िलहाल यहीं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का काम देख रहे हैं.

जस्टिस सेठ की इस नियुक्ति की खबर इंडियन एक्सप्रेस समेत दिल्ली के प्रमुख अखबार कल याने दस नवंबर के अंक में ही दे चुके हैं. इस प्रकार मध्यप्रदेश के अख़बार अपने पाठकों को बासी खबर ही परोस रहे हैं. यह बासी खबर देना उनकी मजबूरी थी क्योंकि ज्यादातर पाठक दिल्ली के अख़बार नहीं पढ़ते और उनके लिए यह ताजा खबर ही है.

हमारा इतना भर कहना है कि जब आप सबसे अव्वल और तेज होने का दावा करते हैं तो दिल्ली की यह खबर पाठकों को बीते कल ही मिल जानी थी. आखिर दिल्ली से भी आपका राष्ट्रीय संस्करण निकल रहा है और दिल्ली की खबरों पर आपके एक संवाददाता नियमित गासिप कालम लिखा करते हैं..! अनुरोध है की संपादकीय स्टाफ को तेज और चौकन्ना बनाएं या फिर तेजी और अव्वल के दावे से परहेज करें.

भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार श्रीप्रकाश दीक्षित की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन