Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सीनियर एडिटर श्रीपाल शक्तावत से राजस्थान के नए सीएम ने यूं ली चुटकी!

Kamlesh Keshote : आज शाम नेटवर्क 18 के सीनियर एडिटर श्रीपाल शक्तावत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने उनके निवास स्थल पहुंचे. मुख्यमंत्री गहलोत से बातचीत के दौरान पुरानी यादें ताजा हो गई.

गहलोत ने जोधपुर से आए मारवाड़ राजपूत महासभा के हनुमान सिंह जी को पुरानी यादों के किस्से सुनाते हुए कहा कि श्रीपाल शक्तावत से उनका गहरा रिश्ता है. वे ना केवल उनकी कार्यशैली और ईमानदारी के मुरीद हैं. बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी वे उन्हें बेहद पसंद करते हैं. शुरुआती दौर से ही वे श्रीपाल जी से जुड़े हुए हैं.

इतना ही नहीं बातचीत के दौरान चुटकी लेते हुए गहलोत श्रीपाल जी की शादी में देर रात 1:00 बजे पहुंचकर शिरकत करने का जिक्र करते हुए हंसने लगे. उन्होंने कहा कि जोधपुर का होने के नाते मैं वधू पक्ष की ओर से भी था और श्रीपाल की वजह से बाराती भी था. इसलिए मेरा इस शादी में शामिल होना बेहद जरूरी हो गया था.

इस पर वहां मौजूद लोग ठहाके मारने लगे इस दौरान गहलोत ने कहा की श्रीपाल शक्तावत आज भी अपने कर्म और कलम के प्रति पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं. यह उनके लिए ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है. इसके बाद श्रीपाल शक्तावत और सीएम गहलोत समेत वहां मौजूद तमाम लोग भाव विभोर हो गए. इसके बाद नेटवर्क 18 के कार्यक्रमों को लेकर लंबी चर्चा हुई.

पत्रकार कमलेश केशोटे की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन