Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

13 गुजराती पत्रकारों को मोदी ने किया पुरस्कृत, शेखर गुप्ता व रजत शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 13 गुजराती पत्रकारों को बतुकभाई दीक्षित पुरस्कार से सम्मानित किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 13 गुजराती पत्रकारों को सूरत शहर पत्रकार कल्याण निधि का सालाना बतुकभाई दीक्षित पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार जीतने वाले सभी विजेताओं को मोदी ने बधाई दी। इस मौके पर सी.आर.पाटिल सहित कुछ संसद सदस्य भी उपस्थित थे।

उधर, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कारों के लिए पत्रकारों का चयन कर लिया गया है। चयनित पत्रकारों में रजत शर्मा और शेखर गुप्ता भी शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा गठित जूरी द्वारा वर्ष 2011 से वर्ष 2014 तक के लिए पुरस्कारों का चयन किया गया है। चयनित पत्रकारों को राज्य-स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार में प्रत्येक पत्रकार को दो लाख की सम्मान राशि और स्मृति-चिन्ह भेंट किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर जारी जानकारी के अनुसार गणेश शंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार वर्ष 2011 के लिए कैलाश चन्द्र पंत भोपाल, वर्ष 2012 महेश श्रीवास्तव भोपाल, वर्ष 2013 शंकर शरण दिल्ली और वर्ष 2014 के लिए रजत शर्मा दिल्ली का चयन किया गया है।

इसी तरह विद्यानिवास मिश्र राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार वर्ष 2011 के लिए राजनाथ सूर्य, लखनऊ, वर्ष 2012 असीम कुमार मित्र कोलकाता, वर्ष 2013 धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती असम और वर्ष 2014 के लिए शेखर गुप्ता दिल्ली का चयन किया गया है। माणिकचन्द्र बाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार वर्ष 2011 के लिए श्याम खोसला दिल्ली, वर्ष 2012 बबन प्रसाद मिश्रा रायपुर, वर्ष 2013 राजेन्द्र शर्मा भोपाल और वर्ष 2014 के लिए बल्देव भाई दिल्ली का चयन किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    March 31, 2015 at 1:37 pm

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन