Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रेडियो पर सरकारी विज्ञापनों की भरमार

रोज की तरह आज सुबह भी कंप्यूटर ऑन करने का बटन दबाने के बाद रेडियो ऑन कर दिया सुबह के करीब 07:50 हो रहे थे। प्रधानसेवक की आवाज में एक विज्ञापन आ रहा था। कल रात ही विज्ञापनों से चिढ़ हुई थी तो सोचा था कि नोट करूं दिन भर में कितने विज्ञापन आते हैं। पर वह संभव नहीं है। दरअसल अभी उतनी बेरोजगारी नहीं है।

सरकार ने प्रचार के लिए थैली खोल दी है तो घिसट-टपक कर मेरे पास भी कुछ आ रहा है। इसलिए तय किया कि एक घंटा ही। एक घंटे में जो सरकारी विज्ञापन आए उनकी सूची यह रही। यह कोई आधिकारिक सूची नहीं है। संभव है कुछ छूट भी गया हो। कहने की जरूरत नहीं है कि इसमें निजी और व्यावसायिक वाणिज्यिक विज्ञापन नहीं हैं। रेडियो के अपने विज्ञापन भी होते हैं।

कुल मिलाकर, देश से भ्रष्टाचार और बेईमानी खत्म होने के बाद ईमानदारी का आलम यह है कि रेडियो पर गाने सुनना दुर्लभ हो गया है। टीवी पहले छोड़ चुका हूं। इस सूची में समय पक्का नहीं है। अनुमान के लिए है। औऱ एक बार में आए सरकारी विज्ञापन हैं। बीच में रेडियो की बक-बक भी है। अब मैंने कारवां पर किशोर कुमार को सुनना शुरू कर दिया है।

07:50
स्किल इंडिया – स्वरोजगार पर आगे बढ़ रहा है। प्रधान सेवक की आवाज भी।
आरोग्य की सुविधा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान। प्रधान सेवक की आवाज भी।
सौभाग्य योजना। हर घर को बिजली से जोड़ने का संकल्प। प्रधान सेवक की आवाज भी।
हाउसिंग फॉर ऑल, प्रधानमंत्री आवास योजना । प्रधान सेवक की आवाज भी।
प्रधान किसान सम्मान निधि – कृषि मंत्रालय द्रारा जनहित में जारी

08:10
बिजली के तार सुरक्षित रखें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी।
नौसेना का विज्ञापन – भारतीय नौसेना से जुड़ें
सरस आजीविका मेले में स्वागत है – प्रवेश मुफ्त है

08:25
सौभाग्य योजना। प्रधानसेवक की आवाज
हाउसिंग फॉर ऑल। प्रधानसेवक की आवाज
आधार अपडेट – मेरा आधार, मेरी पहचान
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रशिक्षण – प्रधानसेवक की आवाज।

08:40
खुले में शौंच बंद। अमिताभ बच्चन की आवाज में – पेयजल एवमं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी
1455 पीएम जय – आरोग्य सुविधा प्रधान सेवक की आवाज भी।

08:45
नितिन गडकरी की आवाज में हेलमेट
स्वरोजगार – स्किल इंडिया प्रधान सेवक की आवाज भी
किसान सम्मान निधि

देख रहा हूं कि जैसे-जैसे रेडियो सुनने का समय हो रहा है, सरकारी विज्ञापनों के साथ निजी और व्यावसायिक वाणिज्यिक विज्ञापन बढ़ रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार और अनुवादक संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन