Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान, जमशेदपुर के संपादक पद से मनोरंजन का इस्तीफा

हिंदुस्तान अखबार से खबर आ रही है कि जमशेदपुर एडिशन के स्थानीय संपादक मनोरंजन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि प्रबंधन के कई किस्म के दबावों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है.

मनोरंजन सिंह करीब छह वर्ष से जमशेदपुर में आरई के रूप में तैनात थे. उससे पहले वह सीनियर न्यूज एडिटर के बतौर हिंदुस्तान रांची में पोस्टेड थे. मनोरंजन अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं.

मनोरंजन मीडिया में करीब दो दशक से सक्रिय हैं. जमशेदपुर में हिंदुस्तान प्रबंधन ने किसे नया संपादक बनाया है, यह पता नहीं चल पाया है. सूत्रों का कहना है कि मनोरंजन के इस्तीफे को रांची में एचआर डिपार्टमेंट ने स्वीकार कर लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन