Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में धक्कामुक्की से पत्रकार विजय उपाध्याय घायल

लखनऊ : कांग्रेस का दावा रहा है कि वो अनुशासित पार्टी है। लखनऊ तो तहज़ीब का शहर है। इस शहर में ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जी की प्रेस कांफ्रेंस के लिए पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता है। कांफ्रेंस के दौरान पार्टी का टिकट पाने की ख्वाहिश रखने वाले कांग्रेसियों और उनके समर्थकों की भीड़ घुस आती है।

इस धक्का-मुक्की और अफरा तफरी में पत्रकार भीड़ में फंस जाते हैं। इस दौरान लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय जी घायल हो जाते हैं। उनकी आंख में गंभीर चोट लग जाती है।

कांग्रेस क्या अपने जनाधार के साथ तहज़ीब भी खो चुकी है। क्या यूपी कांग्रेस का अनुशासन भी खत्म हो चुके उसके जनाधार की तरह लुप्त हो गया है! यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर जी को पत्रकारों खासकर विजय उपाध्याय जी से माफी मांगनी चाहिए है।

लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार नवेद शिकोह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन