Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के नेता को आजम खां से जान का खतरा, राज्यपाल से सुरक्षा की गुहार

लखनऊ: रामपुर कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी फैसल खां ने कैबिनेट मंत्री आजम खां से जान का खतरा बताते हुए राज्यपाल राम नाईक से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आजम के खिलाफ फेसबुक पर मुबय्यना तौर पर तब्सिरा करने वाले 12वीं के स्टूडेंट की जमानत ली है। फैसल ने बताया है कि आज़म खां पिछले दो साल से उनके पीछे पड़े हैं।

फैसल के मुताबिक उन्होंने दो साल पूर्व 22 मई 2013 को लखनऊ में मुनाकिद एक तकरीब में सीएम से मुलाकात कर ली थी; आजम खां को लगा कि मैंने सीएम से उनकी शिकायत की है। मुलाकात के एक हफ्ते के अंदर ही उनके फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द करवा दिया गया। रात तकरीबन 12 बजे बिजली महकमा ने पुलिस के साथ मिल कर घर की बत्ती तक काट दी। उनको हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली।

फैसल बताते हैं कि हाल ही में फेसबुक पर तब्सिरा करने वाले स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके घरवालों ने मुझसे राबिता किया। उसकी जमानत लेने के बाद से अब हर रात में घर के आसपास बाइक सवार आते हैं। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन