Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पत्रकारों पर भारी पड़े यूट्यूब चैनल वालों की चांदी ही चांदी

रोहतक । हरियाणा में लोकसभा चुनाव में इस बार मुख्य धारा के पत्रकारों को तो कोई पार्टी या उम्मीदवार पूछ नहीं रहा है, लेकिन यूट्यूब चैनल वालों की चांदी ही चांदी है। हो भी क्यों न, पूरी तरह से भौंपू जो बने हैं। खास तौर पर कांग्रेस पार्टी इस काम में सबसे आगे है और वो भी रोहतक में। रोहतक से कांग्रेस के उम्मीदवार 3 बार के सांसद दीपेंद्र हुड्डा जो हैं, जिन्होंने 3 बार चुनाव तब जीता जब उनके पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के सीएम थे।

इसलिए इस बार कहीं हार न जाएं, इसलिए हरियाणा के बड़े से बड़े यूट्यूब चैनल वालों को रोहतक में बुला लिया और हर तथाकथित चैनल वालों को ठीकठाक ढंग से ओबलाइज कर गुणगान के काम पर लगा दिया गया। इस काम में हरियाणा सरकार के एक पूर्व आईएएस अधिकारी लगे हुए हैं, जो सारी डील तय करते हैं। इसके चलते रोहतक के मुख्य धारा के पत्रकार बेचैन भी हैं। बेचैनी सही भी है, इन्हीं के सहारे तो पिछले करीब 5 साल से राजनीति चल रही थी और जब समय आया तो यूट्यूब वाले याद आ गए। जल्द ही राशि की पूरी सूची जारी होगी। 2 यूट्यूब चैनल वाले संपर्क में हैं, जिन्होंने पूरी डील का खुलासा पी पाकर कर दिया है।

हर पत्रकार की जुबां पर क्या है चर्चा

आजकल रोहतक के सभी पत्रकार साथियों की जुबां पर एक ही चर्चा है कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के यहां से किसे क्या मिला। हो भी क्यों न, वहां से माल जो बड़ा बंट रहा है। इसलिए बेचैनी है। इस काम में पूर्व आईएएस दून और किसी छिक्कारा को लगा रखा है। सबकी मुलाकात उसी से होती है और सभी उससे संपर्क करते हैं। रेट 1 से 10 लाख रूपए का है। माल सारा छिक्कारा और दून ही तय करते हैं। अब जब माल मिल रहा है तो रोहतक के पत्रकार साथी कैसे पीछे रहें, इसलिए सब अपने-अपने जुगाड़ में लगे हैं। इससे पहले ही हरियाणा के सब सोशल मीडिया वाले खास तौर पर यूट्यूब चैनल वालों को कांग्रेस के पक्ष में प्रचार के लिए बुला लिया गया। इन यूट्यूब चैनल वालों ने यहां कमरे भी किराए पर ले लिए। सुबह निकलते हैं, काम सिर्फ एक ही है कि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बाइट लेना और भाजपा के खिलाफ प्रचार करना। हालांकि भाजपा कौन सी दूध की धुली हुई है, लेकिन सबसे बड़ा गंद इन कांग्रेस वालों ने फैला रखा है।

रोहतक के पत्रकारों में बेचैनी

रोहतक के पत्रकारों में बेचैनी पैदा कर दी, जो पिछले साढ़े 4 साल से कभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कभी दीपेंद्र हुड्डा की प्रेस कांफ्रेंस कवर करने में लगे थे, उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। माल वो लूट ले गए, जिनका इस शहर या फिर पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं था। रोहतक में सबको ये खबर है कि दून और छिक्कारा ही खेल में लगे हैं, एक दो तथाकथित इमानदार पत्रकार भी इनके साथ हैं। पंसारी की बिल्डिंग और, तिलयार, डी पार्क की कोठी, फैकल्टी हाउस और किसी रोड पर सारी डील हो रही है। हो सकता है कि मेरी इस पोस्ट को पढ़ कर कोई भी कुछ कह सकता है, ये भी कह दे कि मुझे कुछ नहीं मिला, इसलिए लिख रहा हूं या कह रहा हूं, या फिर भी ये भी कह दे कि मिल जाए, इसलिए लिख रहा हूं। पीछे से जो भी चर्चा आएगी, उसका खुलासा करूंगा।तो यह कह दूं, जो भी है सामने कह दे, आने वाले दिनों में और भी खुलासे होंगे, कोई भी छिप नहीं पाएगा, चाहे विनायक कांप्लेक्स से डील करे या फिर डी पार्क की कोठी से। अपनी तो किताब खुली है। लेकिन एक बात जरूर है कि लगता है हुड्डा परिवार अब रोहतक के पत्रकारों को छोड़कर यूट्यूब के जरिए ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

दून और छिक्कारा से जरूर मिलना चाहूंगा, अपनी कीमत भी पूछूंगा और बाकी साथियों की भी। रोहतक के साथी भी सक्रिय हुो गए हैं। अच्छा एक बात और, कांग्रेस के यूट्यूब चैनल वालों को मोटा माल मिलने की खबर के बाद रोहतक के अपने कुछ साथी भी सक्रिय हो गए। कुछ ने नए यूट्यूब चैनल बना लिए और कुछ ने पुराने सक्रिय कर दिए, सिर्फ इस उम्मीद में कि कांग्रेस माल मिलेगा। बाकायदा हर ग्र्रुप पर आजकल इन चैनल के लिंक शेयर करने का खेल भी चल रहा है। चलो अच्छा है। इस बीच कुछ साथियों ने तो यहां से माल मिलता न देखकर अन्य दलों का रूख कर लिया है, लेकिन वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा, ऐसी खबर है। हां, बीजेपी वाले जरूर इस खबर के बाद कुछ सोच रहे हैं।

हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक खोखर की फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन