Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

DM के डर से दलित उत्पीड़न की खबर जागरण, हिंदुस्तान व अमर उजाला में नहीं छपी

जनता को देखकर सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. एक दलित व्यक्ति अपनी मां के साथ हुई चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत करने डीएम के यहां गया तो डीएम साहब नाराज होकर उस दलित व्यक्ति को पुलिस के हवाले करा दिया.

बाद में उस व्यक्ति ने पुलिस से मुक्ति पाकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत कमिश्नर से की. इस प्रकरण की खबर अमर उजाला, हिंदुस्तान और दैनिक जागरण में नहीं छपी. शायद ब्यूरो चीफ महोदयों को डीएम साहब की तरफ से निर्देश आ गया होगा या ब्यूरो चीफ महोदय लोग खुद ही भय के मारे डीएम के खिलाफ खबर छापने की हिम्मत न कर सके.

मामला जो भी हो, पर इस बड़ी खबर को न छापने से मीडिया में चर्चा का बाजार गरम है. वहीं एक अन्य स्थानीय अखबार ने पूरे प्रकरण को विस्तार से कवर किया है. देखें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन