Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मीडिया से बजरंगी भाईजान का गुस्सा अभी तक उतरा नहीं

लगता है, फिल्म किक के समय से ही बरकरार बजंरगी भाईजान का गुस्सा अभी मीडिया से उतरा नहीं हैं। उनका कहना है कि मीडिया की वजह से वो नहीं हैं, मीडिया उनकी वजह से है। मीडिया कमेंटेटर चुटकी लेते हुए कहने लगे हैं कि अच्छा बदला ले रहे हैं सलमान खान मीडिया से, किक के बाद तो किक-पर-किक मारे चले जा रहे हैं।

लगता है, फिल्म किक के समय से ही बरकरार बजंरगी भाईजान का गुस्सा अभी मीडिया से उतरा नहीं हैं। उनका कहना है कि मीडिया की वजह से वो नहीं हैं, मीडिया उनकी वजह से है। मीडिया कमेंटेटर चुटकी लेते हुए कहने लगे हैं कि अच्छा बदला ले रहे हैं सलमान खान मीडिया से, किक के बाद तो किक-पर-किक मारे चले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म किक के दौरान सलमान खान और मीडियाकर्मियों के बीच काफी कहा सुनी हो गयी थी जिसके चलते सलमान खान ने मीडिया से दूरियां बना लीं। यहां तक कि कुछ फोटोग्राफर्स ने तो सलमान खान और उनकी फिल्मों व प्रमोशन इवेंट को बैन ही कर दिया। लेकिन इसका असर सलमान पर नहीं पड़ा। अब सलमान खान के इस एटीट्यूड पर मीडिया भी काफी नाराज हुई लेकिन भाइजान से दूर भला कौन कैसे और कब तक रह सकता है। आखिरकार सलमान पर से बैन हटा दिया गया और फिर से सलमान पर कैमरों की लाइ्टस पड़ने लगीं। लेकिन यूं लग रहा है कि किक के समय का ये गुस्सा अभी तक उतरा नहीं है। 

बजरंगी भाइजान के प्रमोशनल ईवेंट से मीडिया को दूर रखना इस बात का सबूत है। बजरंगी भाईजान के बदले दिलवाले को प्रमोट करेंगे सलमान खान असल में आज सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का टीजर मुंबई के सनी सुपर साउंड में दिखाया जाने वाला है लेकिन इस ईवेंट में मीडिया को ही एंट्री नहीं है। सिर्फ सलमान खान के कुछ सेलेक्टेड फैंस को ही इस ईवेंट को अटेंड करने का मौका मिला है। 

लोग काफी नाखुश हैं सलमान के इस रिएक्शन से। लेकिन वहीं उनके इन सेलेक्टेड फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर एक कॉंटेस्ट चला रहे थे जिसके दौरान कुछ विजेता चुने गये और उन्हें ही इस ईवेंट में शामिल होने का इनवाइट दिया गया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन