Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर पुलिस की एसओजी टीम पर लूट और रंगदारी का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एसओजी की टीम पर लूट और रंगदारी का मामला दर्ज हुआ है.

जनपद हरदोई निवासी रॉयल चैलेंज के मैनेजर अंकुर तिवारी को एसओजी प्रभारी क्रांतिवीर और उनकी टीम ने अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाते हुए उन्हें उनके थाना रोजा क्षेत्र स्थित रेती मोहल्ले के घर से उठा लाई.

एसओजी प्रभारी क्रांतिवीर सिंह ने उन्हें एक मकान में बंधक बनाकर रखा. अंकुर तिवारी पर पिस्टल लगाते हुए जेब में रखे ₹54200 निकाल लिए. साथ ही कहा कि अगर तुमने मुझे ₹100000 और लाकर नहीं दिए तो हम तुम्हें अवैध शराब की तस्करी में अंदर डाल देंगे. जीवन भर काल कोठरी में सड़ते रहोगे.

अनुराग तिवारी के साथियों ने कई चीजें अपने कैमरे में कैद कर ली थीं. रुपये देने की बातचीत की रिकार्डिंग भी कैद की गई. अनुराग तिवारी एसओजी टीम प्रभारी को एक लाख रुपए लाकर देने की बात कहकर उसके चंगुल से छूट गए.

बाद में अनुराग ने अपने साथियों द्वारा बनाए गए वीडियो और रिकॉर्डिंग के प्रूफ़ के आधार पर शाहजहाँपुर के सांसद अरुण सागर से मिलकर इस प्रकरण पर संज्ञान लेने को कहा.

सांसद ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर कार्यवाही कराने का अनुरोध किया.

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया. इसके बाद एसपी डॉ एस चनप्पा ने एसओजी प्रभारी क्रांतिवीर के साथ साथ चार अन्य के ख़िलाफ़ मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया.

एसपी ने कहा कि थाना रोजा में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. जो भी विभागीय कार्यवाही है, वह की जा रही है.

शाहजहांपुर से रमाशंकर दीक्षित की रिपोर्ट. संपर्क- 8960647412

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन