Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रेस परिषद की तीन सदस्यीय टीम शाहजहांपुर में 13 जून को जगेंद्र हत्याकांड की छानबीन करेगी

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) : पत्रकार जगेन्द्र सिंह हत्याकांड की जांच के लिए 13 जून को भारतीय प्रेस परिषद की तीन सदस्यीय टीम शाहजहांपुर आएगी। यह टीम मौके पर घटना से संबंधित-असंबंधित सभी पक्षों से घटना के संबंध में पूछताछ, छानबीन करेगी। सर्वोच्चन्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सी.के. प्रसाद की ओर से घटनास्थल पर छानबीन के लिए भेजी जा रही इस तीन सदस्यीय टीम में प्रेस परिषद की सदस्य सुमन गुप्ता भी हैं। यह टीम जगेंद्र के परिजनों, आरोपी पक्ष, पुलिस, स्थानीय पत्रकारों के साथ ही जन साधारण से भी घटना पर प्रतिक्रिया लेगी। 

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सी.के. प्रसाद

उल्लेखनीय है कि पीसीआई चेयरमैन जस्टिस प्रसाद ने गत दिवस कहा था कि यूपी के शाहजहांपुर में पत्रकार की जलाकर हत्या के मामले में पीसीआइ की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को मौके पर भेजेगी। यूपी सराकर से निष्पक्ष जांच को स्पेशल इंवेस्टीगेशन कमेटी गठित करने की अपेक्षा है। उन्होंने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा था कि इस मामले में यूपी के एक मंत्री का भी नाम शामिल है। इसलिए एसआईटी में निष्पक्ष और ईमानदार छवि के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। जस्टिस प्रसाद ने काउंसिल की भी एक जांच टीम बनाने की घोषणा की जो मौके पर जांच कर पीसीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

गौरतलब है कि जगेन्द्र सिंह के परिजनों ने राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा पर हत्या की साजिश रचने का संगीन आरोप लगाते हुए मंत्री और एक पुलिस निरीक्षक समेत छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120बी, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि जोगेन्द्र सिंह श्री वर्मा के बारे में लगातार लिख रहे थे इसलिए उनको जलाकर मार दिया गया। श्री सिंह एक जून को एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह जल गये थे। उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मृत्यु पूर्व दिये गये बयान में उन्होंने वर्मा पर पुलिस वालों की मदद से उन्हें जलाने का आरोप लगाया था।

भारतीय प्रेस परिषद की ये तीन सदस्यीय टीम जगेन्द्र सिंह की मृत्यु के कारणों की जांच के दौरान  स्थानीय प्रशासन की भूमिका की भी पड़ताल करेगी। वहां से लौटकर ये टीम शीघ्र ही पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सी.के. प्रसाद को सौंप देगी। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन