Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख पर पत्रकार ने गाली-धमकी देने का आरोप लगाया

अयोध्या पोस्ट के संपादक शक्ति ठाकुर का कहना है कि दैनिक जागरण अयोध्या के ब्यूरो प्रमुख रमाशरण अवस्थी ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान मारने की धमकी दी…

पत्रकार शक्ति ठाकुर के मुताबिक अयोध्या पोस्ट की टीम ने KM चीनी मिल, यश पेपर मिल और गद्दोपुर में चल रही हनुमान प्लाईवुड फैक्ट्री से कई मुद्दों पर आरटीआई डालकर जानकारी मांगी थी. बाद में अयोध्या पोस्ट की टीम ने मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री के प्रदूषण लाइसेंस की जानकारी मांगी जो कि ऑनलाइन नहीं थी.

इस पर फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने फैक्ट्री मालिक के मौके पर ना होने की बात बताकर अयोध्या पोस्ट के कर्मी का नम्बर लेकर अपने पास रख लिया.

तत्पश्चात 1 घंटे बाद दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख रमाशरण अवस्थी ने फोन करके अयोध्या पोस्ट के कर्मी को अपने आफिस में बुलाया. अयोध्या पोस्ट के कर्मी को दैनिक जागरण के कार्यालय पहुंचने पर अभद्र भाषा में भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी. जब धमकी सुनकर अयोध्या पोस्ट के कर्मी वहां से जाने के लिए उठते हैं तो दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख रमाशरण अवस्थी धमकी देकर रोक लेते हैं और कहते हैं कि बिना हमारी आज्ञा के बाहर नहीं जा सकते हो.

थोड़ी देर बाद जब अयोध्या पोस्ट के सम्पादक शक्ति ठाकुर वहाँ पहुंचते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए माइक आईडी छीनकर फोटो खींचते हुए कार्यालय में अपमानित करते हैं और भद्दी भद्दी गालियां देते हैं.

शक्ति का कहना है कि सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि प्रदूषण लाइसेंस की जानकारी मांगने पर दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख रमाशरण अवस्थी को इतना कष्ट क्यों हो गया? क्या प्लाईवुड फैक्ट्री, केएम सुगर मिल, यश पेपर मिल नामक कंपनियां दैनिक जागरण समूह की हैं या खुद अवस्थीजी की है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन