Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमर उजाला, प्रयागराज में शुरू हो गई रिपोर्टरों की सुबह की मीटिंग!

अमर उजाला प्रयागराज यूनिट में अलग ही नियम चल रहा है। कोविड 19 के संकट को देखते हुए जहां अमर उजाला की सभी यूनिट में रिपोर्ट्स की मीटिंग बंद है, वहीं प्रयागराज में मनमानी की जा रही है। प्रबंधन के निर्देशों को दरकिनार करते हुए यूनिट में रिपोर्टर्स की रोज सुबह मीटिंग बुलाई जा रही है।

रिपोर्टर्स को एक तरफ महामारी का डर है तो दूसरी तरफ संपादक का भी। मजबूरी में सभी मुंह बंद किए हुए हैं।

यह प्रक्रिया करीब एक सप्ताह से चल रही है। रिपोर्टर्स की मीटिंग तो चल ही रही है, संपादक ने सोमवार को वीकली मीटिंग भी बुला ली।

मीटिंग में डेस्क के भी लोग मौजूद थे। हद तो तब हो गई जब सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। बताया जा रहा है कि मीटिंग में दो दर्जन लोग मौजूद थे। संपादक तो सबसे दूर सुरक्षित बैठे हुए थे लेकिन रिपोटर्स और डेस्क के लोग सटे हुए थे। अजीब हालात हो गए थे।

अखबार के लोगों का कहना है कि अमर उजाला की सभी यूनिट्स में कोविड के खतरे को देखते हुए बैठकों पर रोक लगाई गई है। प्रयागराज यूनिट में भी मीटिंग बंद थी लेकिन अनलॉक 1 के बाद से ही यूनिट पुराने ढर्रे पर आने लगी। रिपोटर्स अपनी खबरों को तो घर से ही भेज रहे हैं, लेकिन सुबह की मीटिंग में उनको बुलाया जाने लगा है।

(एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन