Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी पुलिस कांड : दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – पुलिस महानिदेशक

लखनऊ। बलात्कार करने में नाकाम बाराबंकी पुलिस द्वारा थाने में पेट्रोल छिडक कर जलाई गयी पत्रकार की मां की हत्या की घटना पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने की कडी निंदा की है। एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि घटना में शामिल आरोपी एसओ और दरोगा को तत्काल गिरफ्तार किया जाय व घटना की सी0बी0आई0 से जांच कराई जाय।

लखनऊ। बलात्कार करने में नाकाम बाराबंकी पुलिस द्वारा थाने में पेट्रोल छिडक कर जलाई गयी पत्रकार की मां की हत्या की घटना पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने की कडी निंदा की है। एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि घटना में शामिल आरोपी एसओ और दरोगा को तत्काल गिरफ्तार किया जाय व घटना की सी0बी0आई0 से जांच कराई जाय।

पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव ने पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल के सामने ही बाराबंकी के एस0पी0 को फोन कर निर्देश दिये कि वह हर हाल में तीन दिन के अन्दर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही  करें तथा कृत कार्यवाही से उन्हे तत्काल अवगत करायें।

एसोसिएशन के पत्रकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री जी के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देने मात्र से मृतका को न्याय नही मिलेगा। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अपने-अपने पदों पर बने रहते घटना की निष्पक्ष जांच संभव नही है। प्रश्न यह है कि दोषियों को निलम्बित करते समय उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गयी ? इस पूरे प्रकरण में सरकार की संवेदनहीनता सामने आ रही है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यह तो स्वीकार कर रहे है कि एस.ओ., एस.आई ने अभद्रता की, किन्तु वह अपने मातहतो को बचाने के लिए यह भी साबित करने पर उतारू है कि महिला ने खुद आग लगायी। यह भी संज्ञान में आया है कि मृतिका के पति ने बताया हैै कि  उसे थाने से छोडने के लिए पुलिस ने उनकी पत्नी से थाने पर एक लाख मांगे गए थे और एसओ तथा दरोगा द्वारा अनुचित आचरण भी किया गया था जिसके बाद महिला एसओ के कमरे से जलती हुई निकली थी। ज्ञात हुआ कि महिला ने मृत्युपूर्व बयान में भी यही बातें कही थीं।

एसोसिएशन के पत्रकारों का कहना है कि जिन पर आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वहीं कानून व्यवस्था को धता बताते हुए आमजन पर कहर बन कर टूट रहे है। शाहजहांपुर में पत्रकार जगेन्द्र को जलाने की आरोपी पुलिस एक बार फिर बाराबंकी में पत्रकार की मां के साथ अभद्रता करने, थाने में जलाने के आरोपों के घेरे में है।

 शाहजहांपुर में भी पत्रकार के हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी निलम्बित है उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई, बाराबंकी में भी हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, पुलिस ने निलम्बन की कार्यवाही जरूर कर दी है।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि पीडि़त परिवार को 30 लाख रूपये मुआवजा, परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और पूरे प्रकरण की सी.बी.आई. द्वारा जांच कराई जाय।

पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव को ज्ञापन देने के लिए उत्तर प्रदेेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के साथ वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार,भाषा के ब्यूरो प्रमुख प्रमोद गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार वीर विक्रम बहादुर मिश्र, सर्वेश कुमार सिंह,वीरेन्द्र कुमार सक्सेना, सुनील त्रिवेदी, लखनऊ इकाई के कोषाध्यक्ष मंगल सिंह,उपाध्यक्ष सुशील सहाय,मंत्री अनुराग त्रिपाठी,सहित अनेक पत्रकार शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन