Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमृत विचार अखबार के बरेली ऑफिस में कार्यरत 9 मीडियाकर्मी कोरोना पॉजीटिव निकले

डॉक्टर केशव अग्रवाल व अशोक अग्रवाल के मालिकाना नेतृत्व और शंभू दयाल बाजपेयी के संपादकीय दिशा निर्देश में संचालित अखबार दैनिक अमृत विचार के बरेली ऑफिस से ख़बर आ रही है कि यहां 9 मीडियाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


अखबार के प्रसार, विज्ञापन और सम्पादकीय विभाग का काफी स्टाफ रोज़ काम पर आता रहा है। कई किस्म की लापरवाहियों के चलते बरेली में सिर्फ इसी अखबार के दफ्तर में कल पूरे 9 कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए हैं।

दो दिन पूर्व अमृत विचार अखबार बरेली के आधे से ज्यादा स्टाफ की जांच 300 बेड सरकारी कोविड हॉस्पिटल में हुई थी। कल दो दिन बाद रिपोर्ट आई जिसमें इतने बड़े पैमाने पर संक्रमित मरीज़ मिले हैं। बाकी के स्टाफ की जांच आज हो रही है उसी सरकारी अस्पताल में।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन