Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गुंडों के साथ शराबखोरी करते दरोगा ने फोटो खिंचते ही पत्रकार को दौड़ाया, गाली-गलौज, भीड़ ने घेरा

ग़ाज़ीपुर (उ.प्र.) : वैभव कृष्ण के तबादले के बाद पुलिस ने फिर अपनी दबंगई शुरू कर दी है। अभी शिक्षक नेता विनोद सिंह के घर में घुस कर उनके पुत्र आरटीआई कार्यकर्त्ता और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अविनाश सिंह गौतम के साथ गाली गलौज और मारपीट के मामले को लेकर ग़ाज़ीपुर पुलिस की करतूत लोगों के दिमाग से उतरी भी नहीं थी कि नगसर थाने में तैनात नशे में धुत एक नायब दरोगा ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज करके अपना असली चेहरा सामने दिखा दिया। जो पुलिसकर्मी वैभव कृष्ण के भय से कुछ गलत करने से डरते थे, वे ही अब पत्रकारों तक से गुंडई करने लगे हैं।

अपराधी तत्वों के साथ शराबखोरी में शामिल दरोगा

ग़ाज़ीपुर लाइव के पत्रकार सुनील सिंह रौजा स्थित एक लाइन होटल पर खाना खाने गए। तभी वहां पहले से मौजूद नगसर थाने में तैनात नायब दरोगा धीरेन्द्र सिंह गोहदा गावं निवासी पूर्व विधायक सिंघासन सिंह के पुत्र भाष्कर सिंह जो नगसर थाने में गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध है और बाइक चोर शिव जी तिवारी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस घटनाक्रम को पत्रकार सुनील ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसकी सूचना नगसर थानाध्यक्ष को दी। 

नगसर थानाध्यक्ष ने फ़ोन कर उक्त दरोगा की लोकेशन लेने के साथ पत्रकार द्वारा फोटो खिंचे जाने की सूचना धीरेन्द्र सिंह को दी। फोटो खींचे जाने की जानकारी होने पर दरोगा आग बबूला होकर अपने साथियों के साथ पत्रकार को मारने के लिए दौड़ा लिया। शोर सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और दरोगा को पकड़ लिया। दरोगा नशे में धुत्त था और चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था कि हमारा कोई कुछ बिगड़ नहीं सकता है, अब तो हमारा ट्रांसफर हो गया है। नौकरी रहे या ना रहे, मैं अब इस पत्रकार को नहीं छोड़ूंगा, जान से मरवा दूंगा। अपने आप को लोगों द्वारा घिरते देख दरोगा अपने साथियों संग बुलेरो से भाग निकला। सुनील ने तत्काल इसकी सूचना एसपी को दी।

पत्रकार पर हुए हमले को लेकर गुरुवार की सुबह ग़ाज़ीपुर पत्रकार एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी आनंद कुलकर्णी से मिला। ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कि मांग की। एसपी ने जाँच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है की भाष्कर हिन्दू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता भी है जो आए  दिन पशु तश्करों से वसूली करता है और नहीं देने पर मार पीट करता है। सूत्रों की मानें तो उक्त दरोगा रोज इन्ही लोगों के साथ बैठ कर शराब पीता है और इन्ही लोगों से वसूली करवाता है। इस सम्बन्ध में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रासबिहारी राय से भी वार्ता की गयी। उन्होंने बताया कि हमला निंदनीय है। दोषी कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगठन सख्त कार्रवाई करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन