Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोटरसाइकल से भारत भ्रमण अभियान पर निकले वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर

JNP Photo1

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ, बेबाक और साहसिक पत्रकार द्वारा मोटरसाइकिल से भारत भ्रमण अभियान की शुरूआत की गयी है। पत्रकार महोदय 1 अगस्त को लेह और 15 अगस्त से व्यापक राष्ट्र भ्रमण प्रारंभ करने के उपरांत 26 जनवरी 2015 को अपनी यात्रा का समापन लखनऊ में करेंगे। वैसे तो पत्रकार महोदय वर्तमान में सूबे की राजधानी लखनऊ से पत्रकारिता को अंजाम दे रहे हैं लेकिन एक समय था जब वे शिराज-ए-हिन्द जौनपुर की धरती पर कई वर्षों तक वाराणसी से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक के सिपाही के रूप में अपनी लेखनी से सभी वर्गों के लोगों की आंखों की किरकिरी बने रहे।

गंगा-जमुनी संस्कृति के साथ शिखर से तल तक की सोच रखने वाले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर का कहना है कि उनके इस भारत भ्रमण अभियान का उद्देश्य देश की सामाजिक व सांस्कृतिक विशेषताओं का व्यापक अध्ययन करना है। सौवीर ने बताया कि वह 1 अगस्त को लखनऊ से चलकर लेह की ओर रवाना होंगे लेकिन इसके पहले 27 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में ही भ्रमण करेंगे। 15 अगस्त से लेह से प्रारम्भ होने वाला यह अभियान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा, केरल, तमिलनाडू, पांडिचेरी, उड़ीसा, झारखण्ड, बिहार के साथ नेपाल को छूते हुये बंगाल, सिक्किम, भूटान तक चलेगा।

इसके बाद श्री सौवीर असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम होते हुये लखनऊ की ओर बढ़ेंगे तथा 26 जनवरी 2015 को अभियान का समापन करेंगे। 2 जून 1982 से लखनऊ से प्रकाशित एक साप्ताहिक समाचार पत्र से पत्रकारिता की शुरूआत करने वाले सौवीर तमाम हिन्दी, साप्ताहिक समाचार पत्रों सहित टीवी चैनल, रेडियो, दूरदर्शन में बतौर सिपाही काम कर चुके हैं।

इस भारत भ्रमण अभियान में लगभग साढ़े 12 लाख रूपये का खर्च आएगा। कुमार सौवीर ने कहा कि यदि कोई इस भ्रमण अभियान में सहयोग देना चाहता है तो उसका स्वागत है। उनका खाता जनपद लखनऊ के अमीनाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है तथा उसका नम्बर ए/सी 30062685159 है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन