Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रि‍लायंस मीडि‍या वर्क्‍स ने अपने मल्‍टीप्‍लेक्‍स बि‍जनेस को कार्नि‍वल ग्रुप को बेचा

अनि‍ल अंबानी की कंपनी रि‍लायंस मीडि‍या वर्क्‍स लि‍. ने कहा है कि‍ उन्‍होंने अपने मल्‍टीप्‍लेक्‍स बि‍जनेस को कार्नि‍वल सि‍नेमा को बेचने वाला सौदा पूरा कर लि‍या है। यह सौदा 700 करोड़ रुपए में पूरा कि‍या गया है। कंपनी इस रकम का इस्‍तेमाल रि‍लायंस कैपि‍टल के डेट को कम करने में आएगा। रि‍लायंस मीडि‍या वर्क्‍स देश में बि‍ग सि‍नेमा के नाम से 250 स्‍क्रीन को ऑपरेट कर रहा है।

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि‍ रि‍लायंस मीडि‍या वर्क्‍स और कार्नि‍वल सि‍नेमा की ओर से मल्‍टीप्‍लेक्‍स बि‍जनेस की सेल्‍स प्रक्रि‍या पूरी कर ली गई है। कार्नि‍वल सि‍नेमा से मि‍लने वाली 700 करोड़ रुपए की रकम का इस्‍तेमाल रि‍लायंस कैपि‍टल के डेट को कम करने में लगाया जाएगा। रि‍लायंस कैपि‍टल लि‍. के एक्‍सजि‍क्‍यूटि‍व डायरेक्‍टर सैम घोष ने कहा कि‍ कार्नि‍वल ग्रुप के साथ ट्रांजेक्‍शन को पूरा करते हुए हमें खुशी हो रही है। इससे करीब 700 करोड़ रुपए का कर्ज घटाने में मदद मि‍लेगी।

गौरतलब है कि‍ दि‍संबर 2014 में रि‍लायंस ग्रुप ने मल्‍टीप्‍लेक्‍स बि‍जनेस को कार्नि‍वल ग्रुप को बेचने का ऐलान कि‍या था। यह इस सेक्‍टर में होने वाला सबसे बड़ा सौदा माना गया है। घोष ने यह भी कहा कि‍ मल्‍टीप्‍लेक्‍स बि‍जनेस को बेचना हमारे कोर फाइनेंशि‍यल सर्वि‍सेज बि‍जनेस पर फोकस बढ़ाने और कर्ज को करने वाले मकसद को पूरा करता है। रि‍लायंस मीडि‍या वर्क्‍स ने कहा कि‍ इस सौदे में आईमैक्‍स वडाला और अन्‍य प्रॉपर्टी को शामि‍ल कि‍या गया है। इस सौदे से कार्नि‍वल 300 स्‍क्रीन के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑपरेटर बन गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन