Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आत्मीय ने छोड़ा आई नेक्स्ट, अमित बाजपेयी ने अमर उजाला को त्यागा, अभिषेक का प्रमोशन

हिमांशु तिवारी ‘आत्मीय’ ने बीते दो माह पूर्व ही दैनिक जागरण के आई नेक्स्ट अख़बार लखनऊ संस्करण में ज्वाइन किया था लेकिन दो माह बाद आत्मीय की ओर से इस्तीफा दे दिया गया. बहरहाल सूत्रों के मुताबिक आत्मीय और न्यूज़ एडिटर लखनऊ के बीच कहासुनी इस्तीफे की प्रमुख वजह रही. फिलवक्त आत्मीय बाराबंकी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे रामबाबू द्विवेदी के मीडिया पर्सन के तौर पर काम करेंगे.

एक अन्य सूचना के मुताबिक अमित बाजपेयी ने अमर उजाला नोएडा से इस्तीफा दे दिया है. वे लंबे समय तक अमर उजाला के ग्रेटर नोएडा ब्यूरो में कार्यरत थे. बाद में वह डेस्क पर सक्रिय रहे. कुल मिलाकर नौ वर्षों तक वह अमर उजाला के साथ रहे।

उधर, इंडिया न्यूज़  में बतौर करेस्पान्डेंट काम कर रहे अभिषेक पांडेय का प्रमोशन हुआ है। अब वो बतौर सीनियर करेस्पान्डेंट इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हैं। पिछले दो सालों में अभिषेक ने दिल्ली समेत कई राज्यों की क्राइम की खबरों की रिपोर्टिंग की। इस साल जितेन्द्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज विडियो अभिषेक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन