Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चंदौली के पत्रकार की हत्या पर यूपी के डीजीपी सख्त, दिए गिरफ्तारी के निर्देश

: उपजा ने ज्ञापन देकर की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग : लखनऊ। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव को एक ज्ञापन देकर जनपद चंदौली के टी0वी0 चैनल के पत्रकार हेमंत सिंह यादव के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस महानिदेशक ने जनपद चंदौली के एस0पी0 को फोन कर फटकार लगाई और तुरन्त पत्रकार के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफतार करने के निर्देश दिये हैं।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने जनपद चंदौली के पत्रकार हेमंत सिंह यादव (45) की हत्या की कड़ी निंदा की है। प्रदेश महामंत्री रमेश चन्द्र जैन  व लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने  पुलिस महानिदेशक से मिलकर घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफतारी की मांग की है। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि  लोकतन्त्र में हिंसा का कोई स्थान नही होता। उन्होने सरकार से मांग की है कि वह मृतक के परिजनों को बीस लाख रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान करे। 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के असवरिया गांव के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने टीवी चैनल के पत्रकार हेमंत सिह यादव (45) की शनिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी।  हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हेमंत कमालपुर कस्बे से पशु आहार लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने उनसे कुछ देर बात की। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही हेमंत गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। लहूलुहान पत्रकार को निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर उसे लागू करने की सरकार से मांग की है।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन