Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस कह रही, सड़क दुर्घटना में मारा गया Abp रिपोर्टर!

समीरात्मज मिश्रा-

प्रतापगढ़ में पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव ने एक दिन पहले अपनी जान को ख़तरा बताते हुए एडीजी ज़ोन प्रयागराज और एसपी प्रतापगढ़ को पत्र लिखा था. पत्र में उन्होंने लिखा था कि शराब माफ़िया के ख़िलाफ़ ख़बर छापने के बाद धमकियां मिल रही थीं और उनका पीछा किया जा रहा था.

रविवार रात ईंट भट्ठे के पास अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़े मिले. पुलिस ने कहा दुर्घटना में उनकी मौत हो गई.

पुलिस यह भी बता दे कि दुर्घटना में कपड़े फट तो सकते हैं, उतर कैसे सकते हैं?

वैसे, यूपी पुलिस कुछ भी बता सकती है. लाशों को दफ़नाने को हिन्दुओं की परंपरा भी बता सकती है और फिर दफ़न लाशों के ऊपर लगे लाल रंग के कफ़न भी निकाल सकती है.

पुलिस का बयान पढ़ें-

आज दिनांक 13.06.2021 को रात्रि करीब समय 10/11 बजे के बीच एबीपी न्यूज के सम्मानित रिपोर्टर सुलभ श्रीवास्तव पुत्र स्व0 हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब 42 वर्ष नि0 सहोदरपुर पश्चिमी रेलवे स्टेशन रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ जो थानाक्षेत्र लालगंज जनपद प्रतापगढ़ से रिर्पोटिंग के उपरांत अकेले वापस प्रतापगढ़ की तरफ रहे थे। थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के सुखपाल नगर, कटरा चांद ईट भट्टा के पास सड़क के किनारे पोल हैड पम्प से टकराकर मोटर साइकिल से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हें वहां पर मौजूद लोगों द्वारा सड़क से हटाकर किनारे लाया गया तथा उनके मोबाइल के कान्टेक्ट सूची से संबधित को सूचित किया गया तथा एम्बूलेन्स बुलाकर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया, उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है घटना के संबंध में अन्य पहलुओं की गहराई से जांच अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया सेल
प्रतापगढ़


सोशल मीडिया से कुछ प्रतिक्रियाएँ-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन