Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

‘अश्लील चैट, न्यूड वीडियो और अब थाने के चक्कर’, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार की हरकतें वायरल

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रकाशित एक अखबार के चीफ रिपोर्टर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि, यह चर्चा उनकी किसी खबर को लेकर नहीं बल्कि उनकी कारगुजारियों को लेकर है.

अपनी अधेड़ उम्र की परवाह न करते हुए पत्रकार साहब सोशल मीडिया पर एक युवती के ऐसे दीवाने हुए कि बात थाने तक पहुंच गई.

दरअसल, बातचीत से शुरू हुआ सिलसिला अश्लील चैट से होता हुए न्यूड वीडियो तक पहुंच गया था.

शुरुआत में तो पत्रकार साहब को इन सबमें बड़े मजे आये, लेकिन जब युवती ने पैसों की मांग की, तो अपने फंसने का अहसास हुआ.

इसके बाद पत्रकार साहब ने क्राइम ब्रांच के अफसरों के सामने अपना दुखड़ा रोया. उनकी अश्लील चैट और वीडियो क्राइम ब्रांच के पास है.

पुलिस ने 13 जुलाई को पत्रकार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है, जिससे उनका नाम भी सार्वजनिक हो गया है.

इन पत्रकार साहब को इनका संस्थान करीब 8 महीने पहले बाय-बाय कर चुका था, मगर विपक्षी पार्टी के एक पूर्व मुख्यमंत्री की सिफारिश पर इन्हें दोबारा रखा गया है.

बताया जा रहा है कि अपनी कारगुजारियों के चलते ट्रैप में फंसे इस पत्रकार के नेताओं से घनिष्ठ संबंध रहे हैं.

किसी ज़माने में इन्होंने उमा भारती की सिफारिश पर नौकरी पाई थी और अब दिग्विजय सिंह की पैरवी पर इन्हें खोई हुई नौकरी मिली है.

पत्रकार की हरकत से ना केवल उनके संस्थान बल्कि भोपाल की पत्रकार बिरादरी की भी बदनामी हो रही है और पुलिसकर्मी चटकारे ले लेकर उनके किस्से सुना रहे है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jharkhand Working Journalists Union

    July 21, 2021 at 6:19 pm

    गजब ‘ प्रतिभाशाली ‘ है ये ‘ महोदय ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन