Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संपादक त्रिभुवन को दैनिक भास्कर ने किया नमस्कार

पहले संपादक पद से हटाया, अब कंपनी से ही विदा कर दिया… दैनिक भास्कर के साथ लम्बे समय तक जुड़े त्रिभुवन को आखिरकार दैनिक भास्कर ग्रुप ने नमस्कार कर दिया है। दो दिन पहले एक गोपनीय और नाम मात्र के फेयरवेल कार्यक्रम में त्रिभुवन को विदाई दे दी गई। कार्यक्रम में प्रबंधन और संपादकीय विभाग से कुछ लोग ही शामिल हुए।

कम्पनी के अंदरूनी जानकारों के अनुसार उदयपुर संस्करण में सम्पादक रहने के दौरान त्रिभुवन के खिलाफ रिपोर्टर्स और डेस्क के पत्रकारों ने शिकायतें की थीं। इसके बाद त्रिभुवन को संपादक पद से हटाकर जयपुर कार्यालय में लगा दिया गया था।

अब प्रबंधन ने त्रिभुवन को नोटिस जारी कर नमस्कार कर दिया। इधर त्रिभुवन को कंपनी से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनसे प्रताड़ित पत्रकारों ने कई चीजें पोस्ट की है।

सूत्रों का कहना है कि उदयपुर में त्रिभुवन के खिलाफ हुई शिकायतों पर खुद भास्कर ग्रुप के एमडी ने संज्ञान लिया था। हालांकि तब कम्पनी ने कठोर कार्रवाई का मैसेज न देने के लिए त्रिभुवन को पहले कॉन्ट्रैक्ट पर जयपुर ऑफिस पर रखा।

भास्कर से जुड़े कई जानकारों का कहना है कि कम्पनी चाहती थी कि त्रिभुवन खुद भास्कर छोड़ दें। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, आखिरकार कम्पनी को उन्हें विदाई देनी पड़ी।

फिलहाल त्रिभुवन जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पढ़ाने जाते हैं। यहां के कुलपति ओम थानवी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन