Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार गौतम की सड़क हादसे में मौत

बिहार के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग से पटना लौट रहे वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार गौतम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी. पटना निवासी पत्रकार सुनील गौतम अपने साथी जय शंकर बिहारी के साथ नोखा से बाइक से आरा की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही टैंक  लॉरी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सुनील गौतम की मौत हो गयी. वहीं, जयशंकर बिहारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

घटना को लेकर काफी देर तक मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. 56 वर्षीय श्री गौतम हिंदुस्तान अखबार के स्थापना काल से ही उसके साथ जुड़े रहे. लंबे पत्रकारिता कैरियर में उन्होंने कई बड़े पदों पर काम किया. वे अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्रों को छोड़ गये हैं. घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन