Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

नम्बर बढ़ाने की गारंटी लेने वाला सुदर्शन न्यूज का तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

कोड वर्ड में करता था बात… 1 लाख को 1 रुपया… 50 हजार को 50 पैसा बोलता था यह पत्रकार… खुद को बताता है सुदर्शन चैनल का पत्रकार… एसआई परीक्षा में भी रही भूमिका… अब रीट परीक्षा में भी कर रहा था पैसे लेकर नम्बर बढ़वाने का काम… पहले भी बलात्कार और ब्लैकमेलिंग में जा चुका है जेल.

REET में नम्बर बढ़ाने की गारंटी लेने वाला तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार एक लाख रु. में फुल मार्क्स की ले रहा था गारंटी, SOG ने डमी नोट देकर भेजा, घेराबंदी कर दबोचा…

जोधपुर में REET में नम्बर बढ़ाने की गारंटी लेने वाले एक आरोपी को SOG ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन डिकॉय के माध्यम से टीम ने कार्रवाई की। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नम्बर बढ़ाने के लिए यह कैंडिडेट्स से एक-एक लाख रुपए ले रहा था।

SOG ने जोधपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर बुधवार दोपहर बाद कार्रवाई कर मनोहर सिंह नाम के युवक को पकड़ा है। आरोपी कई लोगों से परीक्षा में नम्बर बढ़वाने के नाम से 50 हजार से लेकर एक-एक लाख रुपए में डील कर चुका था। SOG को इसकी शिकायत मिली थी जिसका सत्यापन करने के बाद SOG टीम जोधपुर ने डिकॉय ऑपरेशन किया।

इंसपेक्टर जब्बर सिंह चारण ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जोधपुर के ही त्रिवेणी नगर का रहने वाला है। एसओजी ने चेनाराम नामक व्यक्ति को मनोहर सिंह को 50 हजार देने के लिए भेजा। इसके लिए एसओजी ने चिल्ड्रन बैंक के डमी नोट का प्रयोग किया। जब चेनाराम से बात करने के बाद मनोहर सिंह रुपए ले ही रहा था, उस समय एसओजी की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल मनोहर सिंह से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को सुदर्शन न्यूज चैनल का कथित पत्रकार बता रहा है। ये पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है। आरोपी का मोबाइल एसओजी ने जब्त कर लिया है, जिससे कई राज खुल सकते हैं। आरोपी परीक्षा में कैसे पास करवाने की गारंटी ले रहा था, गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं, उसने कितने लोगों से डील कर रखी थी। एसओजी आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद ही इन सवालों का खुलासा हो सकेगा।

ये शख्स खुद को सुदर्शन न्यूज का पत्रकार बताता है…

रीट की परीक्षा पास करवाने का दावा करने वाला एसओजी की गिरफ्त में, राजस्थान में रीट परीक्षा से पहले जोधपुर में एसओजी की बड़ी कार्यवाही, अपने आपको पत्रकार बताने वाला एसओजी की गिरफ्त में, रीट परीक्षा पास करवाने का लेता था 1 लाख रुपये का ठेका…

जोधपुर रीट की भर्ती परीक्षा से पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो महज एक लाख रुपए में रीट की परीक्षा पास करवाने के लिए सौदा कर रहा था… वह एक लाख रुपये को एक रुपया बोलता था… ये उसका कोडवर्ड था… इसके लिए एडवांस 50 हजार लेते हुए उसे एसओजी ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

जिले के बिलाड़ा कस्बे के निवासी मनोहर सिंह कुमावत के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही गई है। एसओजी के निरीक्षक जब्बर सिंह ने बताया कि मनोज सिंह अपने आप को पत्रकार बताता है. उसको लेकर हमारे पास पूर्व सूचना मिली थी कि वह परीक्षाओं में पास करवाने के लिए लोगों से रुपए लेता है. इस पर हमने एक ऑपरेशन प्लान किया. आज उसने हमारे व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज के पास ₹50000 लेकर बुलाया. हमने उसके हाथ डमी नोट भेजे थे. वह जब इसे ले रहा था तब उसे अपने हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ और उससे जुड़ी जानकारी में यह भी सामने आया है कि इससे पहले वह उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में भी कुछ लोगों से रुपए प्राप्त कर चुका है। उसे अभी भी लगातार पूछताछ जारी है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आगे किस के संपर्क में था, जिनके बूते वह परीक्षा में पास करवाने के लिए सौदा कर रहा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन