Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

सैय्यद अली अख्तर ने ‘न्यूज नेशन’ को अलविदा कह इस चैनल का दामन थामा

सैय्यद अली अख्तर के न्यूज नेशन से इस्तीफे की खबर है। वो न्यूज नेशन के साथ फरवरी 2019 में जुड़े थे। वे एक अच्छे वीओ आर्टिस्ट होने के साथ साथ अच्छे स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। न्यूज नेशन में वो इलेक्शन टीम, स्पेशल प्रोग्राम टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

खबर है कि सैय्यद अली अख्तर अब टाइम्स नाउ नवभारत के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यहां वो डिजिटल टीम के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वो अलग अलग चैनल में इनपुट आउटपुट से लेकर फील्ड रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल का भी अनुभव है।

एबीपी न्यूज़ में प्राइम टाइम शो ‘जनमन’ की लॉन्चिंग टीम का सैय्यद हिस्सा रह चुके हैं। बाद में rundown से लेकर अलग-अलग shows में अपनी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाई।

जामिया यूनिवर्सिटी का हिस्सा AJK MCRC से सैय्यद Mass Communication में M.A हैं.

सैय्यद ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. दिल्ली से प्रकाशित होने वाले इंडियन जंग अखबार में वो बीजेपी और कांग्रेस हेडक्वार्टर कवर किया करते थे.

सैय्यद 2012 में इंडिया न्यूज़ चैनल से टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री में उतरे. सैय्यद करीब तीन साल ज़ी मीडिया का हिस्सा भी रहे हैं. ज़ी मीडिया के चैनल इंडिया 24×7 में रहते उन्होंने कई स्पेशल shows होस्ट किये.

2015 में आया उनका उपन्यास ‘सितम कैसे-कैसे’ लोगों ने बहुत पसंद किया था. सैय्यद को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 13 साल का अनुभव है. सैय्यद ने खुद dainikenews.com नाम से वेबसाइट की शुरुआत भी की थी जो बाद में बंद करनी पड़ी. सैय्यद गोल्ड मेडलिस्ट हैं. उनकी ईरान मामलों पर अच्छी पकड़ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन