Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

क्या वाकई बसपा ने बीजेपी के साथ 102 से ज़्यादा सीटों की डील चुनाव से पहले ही कर ली थी?

सौमित्र रॉय-

बहनजी का सार्वजनिक बयान इस बात की पुष्टि करता है कि चाहे बीजेपी को वोट देना पड़ जाए, लेकिन सपा को हराना है। तो क्या वाकई बसपा ने बीजेपी के साथ 102 से ज़्यादा सीटों की डील चुनाव से पहले ही कर ली थी?

ये दिलचस्प जानकारी है। खासकर इसलिए, क्योंकि कुछ यही बात अमरिंदर कांग्रेस के लिए भी कह रहे थे।

और अरविंद केजरीवाल भी। क्या उन्होंने भी बहनजी की तरह बीजेपी से कांग्रेस को हराने की डील की थी?

अगर नहीं तो आम आदमी पार्टी के कारवां का रास्ता तो हरियाणा की ओर रुखसत होना चाहिए था।

लेकिन केजरीवाल तो गोवा और उत्तराखंड निकल गए। यानी कांग्रेस की ज़मीन पर ही फ़सल काटेंगे।

केजरीवाल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स कांग्रेस के “दिल्ली मॉडल” को बीजेपी शासित हरियाणा में क्यों नहीं बेच रहा? देश में स्टैंडअप कॉमेडियन्स की भी कमी नहीं और चाहें तो दिल्ली से दारू की पाइपलाइन हरियाणा तक ले आएं।

लेकिन अगर ऐसा हुआ तो बिगड़ैल सांड़ को लाल झंडा दिखाने जैसी बात होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dr Ashok Kumar Sharma

    March 11, 2022 at 11:06 pm

    बेशक, भाजपा ने 1962 में चीन को 36 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन सौंपने के साथ ही और भी करतूतें की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन