Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्वायफ्रेंड से झगड़े के बाद एंकर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

हैदराबाद : तेलुगु म्युजिक चैनल की एक एंकर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार को निरोशा चौधरी (23) की लाश सिकंदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में एक रूम में पंखे से लटकी मिली। पुलिस को शक है कि एंकर ने यह कदम ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद उठाया। फिलहाल, उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है। फांसी लगाने से पहले किया था वीडियो कॉल। पुलिस के मुताबिक, टीवी एंकर ने फांसी लगाने से पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड को Skype से वीडियो कॉल किया था।

उसके ब्वॉयफ्रेंड का नाम ऋत्विक बताया जा रहा है, जो कनाडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है। लेकिन ऐसा शक है कि ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद एंकर ने यह कदम उठाया है। पुलिस को ब्वॉयफ्रेंड के मोबाइल नंबर की तलाश। टीवी एंकर निरोशा और उसका ब्वॉयफ्रेंड दोनों चित्तूर के रहने वाले हैं। पुलिस विदेश में रहने वाले ब्वॉयफ्रेंड से कॉन्टैक्ट करने के लिए उसके मोबाइल नंबर की तलाश कर रही है। जैमिनी म्युजिक चैनल में आने से पहले निरोशा तेलुगु के कई चैनल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुकी थी। निरोशा के दोस्तों का कहना है कि वह सुसाइड करने वालों में से नहीं थी।

रामगोपालपेट पुलिस थाने के उप निरीक्षक डी कृष्ण मोहन ने कहा कि बुधवार सुबह निरोशा को उसकी दोस्तों ने उसके कमरे में लटकते हुए पाया। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उसके पेट में दर्द रहता था और यह कदम उठाने से पहले उसने कल देर रात अपने माता-पिता और मंगेतर को फोन किया था। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के सोमाला मंडल की रहने वाली थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और तहकीकात चल रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन