Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

डॉ हरि जोशी को मिलेगा अट्टहास सम्मान

प्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ हरि जोशी (भोपाल) को लखनऊ की साहित्यिक संस्था माध्यम ने अट्टहास सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान 22 अप्रैल को शाम 4 बजे हिंदी भवन के यशपाल सभागृह में प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के व्यंग्यकार नीरज बधवार को अट्टहास युवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ जोशी का जन्म 17 नवंबर, 1943, को जिला –हरदा (मध्य प्रदेश) के छोटे से गांव खूदिया(सिराली) में हुआ था। पेशे से मेकेनिकल इन्जीनियरिंग डॉ जोशी के अब तक कुल २४ कविता संग्रह और 15 व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हुए हैं।

उनकी “माय स्वीट सेवेंटीन” का प्रकाशन, अमेरिका की आउटस्कर्ट प्रेस पब्लिकेशन ने किया है। उनके प्रकाशनाधीन उपन्यास में भारत का राग- अमेरिका के रंग, पन्हैयानर्तन, नारी चिंगारी और दादी देसी- पोता बिदेसी शामिल हैं। उन्हें प्राप्त अन्य सम्मानों में व्यंग्यश्री (हिंदी भवन, दिल्ली) २०१३, गोयनका सारस्वत सम्मान (मुंबई) २०१४, वागीश्वरी सम्मान भोपाल १९९५, अंग्रेज़ी कविता के लिए अमेरिका का एडिटर्स चॉइस अवार्ड सम्मिलित हैं। संस्था के महासचिव अनूप श्रीवास्तव के अनुसार अट्टहास सम्मान पुरस्कार 1990 में प्रारंभ हुआ था और तब से अब तक जिन व्यंग्यकारों को सम्मानित किया गया है, उनमें मनोहर श्याम जोशी, प्रदीप चौबे, शरद जोशी, प्रेम जन्मजय, लतीफ घोंघी, अशोक चक्रधर, शंकर पुणतांबेकर, गोपाल व्यास, नरेंद्र कोहली, हुल्लड़ मुरादाबादी, शैल चतुर्वेदी आदि शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन