Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

रांची में न्यूज18 की महिला रिपोर्टर ने कैमरामैन और अन्य के खिलाफ सेक्सुअल हैरसमेंट का मुकदमा लिखाया

रांची के अरगोड़ा थाने में न्यूज18 के कैमरामैन अमित और अन्य के खिलाफ सेक्सुअल हैरसमेंट की रिपोर्ट दर्ज हुई है. न्यूज 18 की रांची आफिस में कार्यरत महिला रिपोर्टर ने अपनी शिकायत में विस्तार से कैमरामैन की करतूतों का वर्णन किया है. साथ ही आरोप लगाया है कि आफिस के सीनियर्स ने कोई मदद नहीं की, उल्टे मामले को रफा दफा कराने के लिए दबाव डाला. महिला रिपोर्टर की कंप्लेन की एक कापी भड़ास के पास है जिसे नीचे दिया जा रहा है. इस शिकायत में से महिला रिपोर्टर का नाम पहचान हटा दिया गया है.

रांची के अरगोड़ा थाना में सेक्सुअल हरासमेंट के दर्ज मामले में एफआइआर नंबर 198 / 2022 है. एफआइआरभारतीय दंड विधान की धारा 354 ए, 354 बी, 509, 506 के तहत आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि ये सभी धाराएं गैर जमानती हैं. कभी भी इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

एफआइआर होने के बावजूद नेटवर्क 18 प्रबंधन ने अबतक इनलोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. एफआइआर के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नेटवर्क 18 में लगभग तीन महीने तक उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उल्टे पीड़िता को प्रताड़ित किया जा रहा था. यहां तक कि शिकायतकर्ता ने एफआइआर में लिखा है कि ब्रजमोहन ने उसे ट्रांसफर करने की धमकी दी. वहीं राजेश रैना ने भी उसकी बात नहीं सुनी और मामले की लीपापोती की कोशिश की.

पीड़िता ने अपने सहकर्मी कैमरामैन और दो रिपोर्टरों को भी इसमें आरोपी बनाया है. जब हर तरफ से पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई तो पीड़िता ने नेटवर्क-18 के शीर्ष प्रबंधन को ईमेल के जरिए अपनी परेशानी से अवगत कराया।

प्रबंधन ने एक इंडिपेंडेंट कमेटी का गठन कर दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि कमेटी ने रांची के रिपोर्टर संजय सिन्हा और एक महिला रिपोर्टर के आफिस आने पर फिलहाल रोक लगा दिया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन